ad
best news portal development company in india

हरदा में IPR कार्यशाला संपन्न: कलेक्टर सिद्धार्थ जैन बोले- ‘मेक इन इंडिया’ के साथ ‘प्रोटेक्ट इंडिया’ पर भी काम करें उद्यमी

SHARE:

110 से अधिक MSME इकाइयों ने सीखा अपने उत्पादों को सुरक्षित करने का हुनर; मंत्रालय और IIT इंदौर का रहा तकनीकी सहयोग

हरदा । भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा मंगलवार को होटल रुद्राक्ष पैलेस में ‘इंटेलक्चुअल प्रॉपर्टी राइट’ (IPR) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में हरदा जिले की 110 से अधिक एमएसएमई इकाइयों और उनके प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नए उत्पादों की सुरक्षा है अनिवार्य कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के वैश्विक प्रतिस्पर्धा वाले युग में केवल उत्पाद बनाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसकी सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ के नारे में एक नया आयाम जोड़ते हुए कहा कि प्रत्येक उद्यमी को “प्रोटेक्ट इंडिया” (Protect India) की थीम पर भी काम करना होगा। कलेक्टर ने जोर दिया कि उद्यमी अपने नवीन उत्पादों को अपनी निजी संपत्ति समझें और आईपीआर कानूनों का अध्ययन कर उन्हें पेटेंट या ट्रेडमार्क के जरिए सुरक्षित करें।

विशेषज्ञों ने दी योजनाओं और तकनीक की जानकारी कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं:

  • गौरव गोयल (सहायक निदेशक, इंदौर): उन्होंने एमएसएमई मंत्रालय की केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
  • मेघा सुमन (महाप्रबंधक, DIC): उन्होंने राज्य एमएसएमई विभाग की सब्सिडी और सहायता योजनाओं की जानकारी दी।
  • डॉ. अलका मिश्रा (प्रिंसिपल साइंटिस्ट, AMPRI): उन्होंने नवीन तकनीकों और नवाचारों पर प्रकाश डाला।
  • अंकित गुप्ता: उन्होंने आईपीआर (IPR) की कानूनी प्रक्रियाओं और इसके लाभों पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

सहयोगी संस्थाएं और गणमान्य उपस्थिति यह आयोजन एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र हरदा, लघु उद्योग भारती हरदा इकाई, आईपीएफसी आईआईटी इंदौर और एम्प्री भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अभय जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत, जिला उद्योग संघ अध्यक्ष संदीप पटेल, एमपीआईडीसी उज्जैन एवं इंडिया पोस्ट के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक निदेशक विकास द्वारा किया गया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *