धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी – प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी कुक्षी से शिरडी महाराष्ट्र तक दिनांक 21 दिसंबर से 1 जनवरी तक 10 दिवसीय भव्य साई पदयात्रा का विदाईआयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ राजनीतिक श्री मुकाम सिंह किराड़े केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक श्री प्रतीक सिन्हा श्री सत्यनारायण जी सेन धनु भाई ,बबलू निगवाल कुक्षी ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस आदि मंचासीन थे

श्री किराडे जी ने इस यात्रा को क्षेत्र की सबसे प्राचीन एवं धर्म अध्यात्म के क्षेत्र का महत्व बताया यात्रा में राजसी पालकी में विराजित बाबा, रथ ,बेड ढोल आदि के साथ समस्त अतिथियों ने ध्वज भेंट कर यात्रा को विदाई दी जिसका नगर में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया यह यात्रा का 20 वा वर्ष था नव वर्ष में शिर्डी में प्रवेश कर सभी भक्तगण अपनी मनोकामना पूर्ण कर दर्शन लाभ प्राप्त करते हैं उक्त यात्रा में श्री साई सेवा समिति के श्री अनिल वर्मा राकेश पाटीदार, बलराम सेन, सदाशिव जी कदम, गणपत चौहान, गौरव धाडीवाल रामेश्वर पाटीदार ,आदि लोगों का भरपूर सहयोग रहा उक्त जानकारी समिति प्रमुख श्री मुन्नालाल वर्मा ने प्रदान की






