ad
best news portal development company in india

बाल विवाह रोकथाम अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय भारद्वाज के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन किये जा रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में 19 दिसंबर को महिला एवं बाल विकास परियोजना खरगोन ग्रामीण अंतर्गत परियोजना स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शारदा वाचनालय खरगोन में किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं कानूनी प्रावधानों के बारे में अवगत कराया गया। बाल विवाह ना ही करेंगे एवं ना ही होने देंगे। बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई एवं जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम परियोजना अधिकारी बी. आर. मुजाल्दे, परियोजना की समस्त पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं और मैदानी अमला उपस्थित रहा। विभिन्न गतिविधियों के सेक्टर एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिए गए।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *