ad
best news portal development company in india

कलेक्टर की अध्यक्षता में मंडी बोर्ड की बैठक सम्पन्न

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । कलेक्टर भव्या मित्तल की अध्यक्षता में मंडी बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की सभी कृषि उपज मंडियों में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान निर्देश दिए कि प्रत्येक मंडी में पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था तथा साफ सुथरे शौचालय अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों।
बैठक में मंडियों में कपास खरीदी की स्थिति, स्लॉट बुकिंग व्यवस्था तथा किसानों को हो रही समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों एवं मंडियों में फसल आवक की स्थिति पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को मंडियों में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

   मंडी में जावक समय अधिक होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मंडी सचिव सेगांव, खरगोन एवं बेड़ियां को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपसंचालक कृषि शिवसिंह राजपूत सहित जिले के सभी मंडी सचिव उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *