ad
best news portal development company in india

ठंड से सुरक्षा, जीवन की रक्षा: खरगोन में नवजात शिशुओं को ‘हाइपोथर्मिया’ से बचाएगा प्रशासन

SHARE:

कलेक्टर भव्या मित्तल की पहल: एम्बुलेंस में रखे गए कंबल, रोटरी क्लब ने दिए 60 कंबल

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन: कड़ाके की ठंड को देखते हुए खरगोन जिला प्रशासन ने नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष मुहिम शुरू की है। कलेक्टर श्रीमती भव्या मित्तल के निर्देशन में जिले की सभी 108 और जननी एम्बुलेंस सेवाओं में कंबलों की व्यवस्था की गई है, ताकि शिशुओं को रेफर करते समय या स्वास्थ्य केंद्र लाते समय ठंड के प्रकोप से बचाया जा सके।

हाइपोथर्मिया के खतरे को कम करने की तैयारी कलेक्टर भव्या मित्तल ने बताया कि सर्दियों के मौसम में नवजात शिशुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते समय ‘हाइपोथर्मिया’ (शरीर का तापमान खतरनाक रूप से कम होना) का जोखिम बढ़ जाता है। इसे रोकने के लिए न केवल एम्बुलेंस में कंबल उपलब्ध कराए गए हैं, बल्कि एम्बुलेंस स्टाफ को भी नवजात की देखभाल और उनके शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

रोटरी क्लब का सहयोग इस नेक कार्य में सामाजिक संस्था रोटरी क्लब खरगोन ने भी हाथ बंटाया है। रोटरी क्लब द्वारा जिले की एम्बुलेंस सेवाओं के लिए 60 कंबल भेंट किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. दौलत सिंह चौहान ने प्रशासन और रोटरी क्लब की इस पहल का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है।

अभिभावकों से अपील कलेक्टर ने जिले के सभी माता-पिता और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से अपील की है कि शिशुओं को एम्बुलेंस में लाते-ले जाते समय उन्हें गर्म कपड़ों और कंबलों से अच्छी तरह ढंककर रखें। आपकी छोटी सी सावधानी नवजात का जीवन सुरक्षित कर सकती है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *