खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन । भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग से स्वीकृत वारशेड परियोजनाओं के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले की वाटरशेड परियोजना क्रमांक–1, विकासखंड खरगोन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जनसमुदाय ने पानी बचाने, उसके विवेकपूर्ण एवं समुचित उपयोग, जल की प्रत्येक बूंद के संचय तथा जल को एक अनमोल संपदा मानते हुए उपयोग करने की शपथ ली। अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जल रैली का भी आयोजन किया गया।
ग्राम पंचायत लिक्खी में आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में भारत सरकार के विभिन्न सचिवालयों से जिले के भ्रमण पर आए अधिकारियों का वाटरशेड महोत्सव में अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया गया। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को जल संचय एवं जनभागीदारी के महत्व को समझाते हुए सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
आयोजन में जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी रमाकांत पाटीदार सहित वाटरशेड समिति के सदस्य, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।






