best news portal development company in india

उप जेल महेश्वर में संविधान दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह पूर्वक मनाया

SHARE:

बंदियों ने कविता, गायन, पेंटिंग व नृत्य प्रतियोगिताओं में लिया भाग

इक़बाल खत्री

खरगोन। जेल मुख्यालय भोपाल एवं सर्किल जेल बडवानी के निर्देशानुसार 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अपनाए जाने के 75 वर्ष पूर्ण होने पर “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” अभियान की टैगलाईन के तहत उप जेल महेश्वर में 26 नवंबर को सामुहिक संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी महेश्वर सुश्री दिव्या विश्वकर्मा व अन्य अतिथि में सीएम राइज स्कुल के  सायबा सोलंकी, शिक्षक  राजकुमार शर्मा, पी.एल.व्ही. नवीन कुशवाह एवं समस्त न्यायालयीन एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहे।

संविधान दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान बंदियों द्वारा कविता, गायन, पेंटिंग व नृत्य प्रतियोंगिताओं में भाग लिया गया। मुख्य अतिथी सुश्री दिव्या विश्वकर्मा द्वारा बंदियों को संबोधित करते हुए नागरिको के मौलिक अधिकारो एवं कर्तव्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संविधान में नागरिकों के विस्तृत हित समाहित है। व्यक्तियों के अधिकार और कर्तव्य एक दुसरे के पूरक के रूप में कार्य करते है। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में संविधान की मूल आत्मा निहित होना बताया गया, जो संविधान को जानने की कुंजी है। 

 सायबा सोलंकी द्वारा संबोधन में संविधान में विभिन्न प्रावधानो की जानकारी दी गई। संविधान की विशेषताएं नागरिकों के अधिकारों ,कर्तव्यों की जानकारी दी गयी है। राजकुमार शर्मा द्वारा संबोधन में संविधान की प्रस्तावना उसकी मूल भावना के संबंध में बंदियों को जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के अंत में सहायक जेल अधीक्षक बुद्धि विलास आरख सब जेल महेश्वर द्वारा समस्त जेल स्टाफ की ओर से अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं बंदियों के कल्याण व उनके सुधार की बात कही गई।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *