ad
best news portal development company in india

पुनर्वास स्थल सायता में विस्थापितों के दस्तावेज प्राप्त करने लगाया शिविर

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । सरदार सरोवर परियोजना से डूब प्रभावित व्यक्तियों को दिए गए पट्टों की रजिस्ट्री के लिए कसरावद अनुभाग के पुनर्वास स्थलों में विस्थापितों के दस्तावेज प्राप्त करने हेतु 05 दिसंबर ग्राम सायता में शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में विस्थापित ग्रामीणों से आवेदन पत्र, घोषणा पत्र, आवंटन पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड/फार्म-80, उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र एवं पट्टा धारक की मृत्यु की दशा में तहसीलदार द्वारा जारी प्रमाणपत्र आदि प्राप्त किये गए। इसी प्रकार डूब प्रभावित व्यक्तियों को दिए गए पट्टों की रजिस्ट्री व दस्तावेज प्राप्त करने के लिए ग्राम सायता में 06 दिसंबर को पुनः शिविर आयोजित किया जाएगा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *