best news portal development company in india

लेपा में आयोजित ग्रामीण प्रौद्योगिकी राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव

SHARE:

 

गौधन के बगैर खेती संभव नहीं, भगवान कृष्ण के आदर्शों से ही गांवों का विकास होगा- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टिगरियाव से बम्हनगांव के बीच वेदा नदी पर बनेगा पुल

इक़बाल खत्री

   खरगोन। भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों पर चलकर ही गांवो का विकास हो सकता है भगवान श्री कृष्ण ने गोपालन को प्रोत्साहन दिया था और गौधन के बगैर खेती का कार्य संभव नहीं है। गोपालन हमारी पुरातन संस्कृति रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खरगोन जिले की कसरावद तहसील के ग्राम लेपा में निमाड़ अभ्युदय संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ग्रामीण प्रौद्योगिकी राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 

    इस अवसर पर संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, संस्थान की अध्यक्ष ललिता देशपांडे, संचालक भारती दीदी, मुंबई के उद्योगपति मौलिक शाह, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, विधायक  सचिन यादव,  सचिन बिरला,  राजकुमार मेव,  बालकृष्ण पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुबाई तंवर, कमिश्नर दीपक सिंह, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक  धर्मराज मीणा जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह, अन्य गणमान्य नागरिक, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निमाड़ अभ्युदय संस्थान द्वारा आयोजित ग्रामीण प्रौद्योगिकी सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि यहां पर चले तीन दिनों के अमृत मंथन से निकले विचार गांवों में ग्रामीण तकनीक के विकास को प्रोत्साहित करेंगे और इसे गांवों में नियोजित करेंगे। इस संस्थान की संचालक भारती दीदी द्वारा 19 वर्ष पहले शिक्षा का जो पौधा रोपा गया था वह आज वट वृक्ष बन गया है। ऐसे संस्थान को आगे आकर काम करने की जरूरत है। 

     मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रामीण तकनीक को बढ़ावा देने के पक्षधर रहे हैं। विश्व के 200 से ज्यादा देशों की व्यवस्थाओं में उथल-पुथल हो रही है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण भारत की पताका और ऊंची होती जा रही है। हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इतना ही नहीं हमारा देश विश्व का सबसे अधिक आबादी और सबसे अधिक युवाओं वाला देश भी है। आज हमारा देश स्वर्णिम काल से गुजर रहा है। आर्थिक रूप से संपन्न ब्रिटेन को पीछे छोड़कर भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है लेकिन इस पर ही हमें नहीं रुकना है हमें और आगे बढ़ते रहना है। 

    मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि संत श्री सियाराम बाबा ने गीता जयंती के दिन सूर्याेदय के समय देहत्याग किया है। सियाराम बाबा का हम सब पर सदैव आशिर्वाद बना रहे ऐसी कामना करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने माकड़खेड़ा से पीपलगोन रोड पर टिगरिगांव से बम्हनगांव के बीच वेदा नदी पर पुल बनाने की घोषणा भी की।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *