ad
best news portal development company in india

राजस्व अर्जन लक्ष्यों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने दिए निर्देश

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

धार जीले में राजस्व अर्जित करने के संबंध में निर्धारित लक्ष्यों और उनकी वर्तमान पूर्ति की स्थिति की समीक्षा हेतु संबंधित विभागों के कार्यालय प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई।

कलेक्ट्रोरेट में आयोजित बैठक से वर्चुअली जुड़े कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बैठक में विभागवार प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि राजस्व संग्रहण प्रशासनिक कार्यों की गति और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी विभाग निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य पूर्ति का रोडमैप तैयार कर कार्यवाही करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, नियमित फील्ड मॉनिटरिंग और पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दिया।


बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि जिन विभागों की राजस्व वसूली अपेक्षा से कम है, वे कमी के कारणों का विश्लेषण कर सुधारात्मक कदम तुरंत लागू करें। कलेक्टर ने सम्पत्ति पंजीयन, भूमि राजस्व, खनिज, परिवहन, आबकारी और अन्य राजस्व घटकों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में विभागों के कार्यालय प्रमुखों ने जारी कार्यों के बारे में प्रस्तुति दी और आगामी अवधि में लक्ष्य प्राप्ति की रणनीति साझा की। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि राजस्व लक्ष्यों की पूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर कलेक्टर ने दिए निर्देश

धार 7 अक्तूबर 25/मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिले के सभी एसडीएम को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि पुनरीक्षण कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए प्रत्येक चरण में पूर्ण पारदर्शिता और सटीकता आवश्यक है।बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को फील्ड स्तर पर किए जा रहे कार्यों की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने, गलत प्रविष्टियों को संशोधित करने और मृतकों के नाम हटाने के कार्य को अत्यंत सावधानी से किया जाए, ताकि अंतिम मतदाता सूची त्रुटिरहित और अद्यतन हो सके।उन्होंने यह भी जोर दिया कि बीएलओ अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर कार्य को गंभीरता से पूरा करें। इसके लिए एसडीएम को माइक्रो-लेवल मॉनिटरिंग करते हुए दैनिक प्रगति रिपोर्ट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची में शत-प्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और संबंधित अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएँ पूर्ण करें। प्रशासन द्वारा बताया गया कि विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जागरूकता गतिविधियाँ भी संचालित की जा रही हैं, जिससे अधिक से अधिक पात्र नागरिक अपने नाम जुड़वा सकें।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *