बिलाल खत्री
बड़वानी बडवानी कलेक्टर जयति सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित एक दिवसीय अल्प विराम परिचय कार्यशाला का शुभारंभ सेंधवा ब्लॉक के शासकीय महाविद्यालय के सभागृह में किया गया। राज्य आनंद संस्थान भोपाल तथा जन अभियान परिषद द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में शासकीय अधिकारी ,कर्मचारियों के लिए अल्प विराम परिचय कार्यशाला आयोजित की जा रही हैं। बडवानी जिले के 6 विकासखंडों में आयोजन पश्चात गुरुवार को अंतिम कार्यशाला सेंधवा ब्लॉक में आयोजित की गई।
जिला कार्यक्रम संयोजक अनिल जोशी ने प्रशिक्षण सत्र में राज्य आनंद संस्थान की गतिविधियों का प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी देते हुवे कहा कि यह प्रशिक्षण मानवीय मूल्यों को विकसित करने में अत्यंत कारगर है।जिसके माध्यम से हम जीवन को जीने की कला सीखते है। लोगो की सेवा करने में ही सच्चा आनंद प्राप्त होता हैं। मास्टर ट्रेनर्स डॉ राम सहाय यादव, सुधा बाजपेई ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि शासकीय सेवकों को अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए। जिससे आप स्वयं भी खुश रहे और लोगो के जीवन में भी खुशहाली आएं।
सेंधवा के आनंदम सहयोगी मनोज पाटिल,ने कहा कि सभी कर्मचारी आनंद की कार्यशाला से जुड़े और अपने अंदर होने वाले परिवर्तन को महसूस करे। मास्टर ट्रेनर्स रघुवीर सोलंकी,सुनीता शुक्ला ने प्रशिक्षण सत्र में कहा कि लोगों की मदद करना,खुद के बारे में जानना,और शांत समय लेने में आनंद आता हैं। हमारे जीवन का सही आनंद सेवा करने में है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण की उपयोगिता,और महत्ता के बारे में अपने विचार रखे कि किस प्रकार आनंद की इस कार्यशाला ने उन पर प्रभाव डाला है। प्रशिक्षण में जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक दारा सिंह चौहान ने प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए कहा कि विभिन्न विभागों जन जातीय कार्य विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग,वन विभाग, कृषि विभाग,राजस्व विभाग,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि के 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया तथा आगामी आनंद शिविर राऊ इंदौर में जाने हेतु कई प्रतिभागियों ने अपनी सहमति दी है। आभार प्रदर्शन आनंदम सहयोगी मनोज पाटिल द्वारा व्यक्त किया गया।






