बिलाल खत्री
अलीराजपुर जिला कांग्रेस कमेटी पर गुरुवार को महिला कांग्रेस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक आयोजित हुई जिसमें संगठन को मजबूत बनाने एवं मतदाता नामावलियों में कांग्रेस बीएलए मे सक्रियता लाने एवं जिले में महिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी जिला प्रवक्ता, विधानसभा प्रवक्ता के संबंध में विचार विमर्श हुआ इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पटेल, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी साबिर फिटवेल, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव श्वेता गंगा मोहनिया, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने बैठक में भाग लिया कार्यक्रम के पूर्व समस्त पदाधिकारी ने दोनों प्रभारी का पुष्प हारो से स्वागत किया।
इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस एवं मीडिया से जुड़े दावेदारों ने अपना विचार प्रभारीयों के समक्ष रखे
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पटेल ने कहा कि हमें पार्टी की मजबूती के लिए सक्रिय होकर एकजुट होकर जुट जाना है,पार्टी की ओर से जो बीएलए नियुक्त किए जाएंगे अपने-अपने बूथ की नामावलियों का गहन मनन कर नामावलियों में जिनके नाम नहीं है उनके नाम जुड़वाने में निष्ठा पूर्वक जुट जाए, वहीं महिला कांग्रेस और मीडिया सोशल इनफ्लुएंसर आईटी सेल पदाधिकारी भी पार्टी की रीती नीतियों और भाजपा के क्रियाकलापों को आमजन के समक्ष अवगत करने में अपनी भूमिका का निर्वाह करें ।
जिला मीडिया प्रभारी साबिर फिटवेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है जो सर्वहारा वर्गों के उत्थान में विश्वास रखने के साथ सर्व धर्म समभाव में भी विश्वास रखती है कांग्रेस पार्टी की रीती नीतियों को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया डिजिटल मीडिया के माध्यम से हमें आमजन तक पहुंचाने में भूमिका का निर्वाह करना है वहीं जिले में शीघ्र ही विधानसभा प्रवक्ताओं जिला प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस द्वारा की जाएगी
बैठक को जिला प्रभारी श्वेता गंगा मोहनिया, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, खुर्शीद अली दीवान शाहनी मकरानी ने भी संबोधित किया इस अवसर पर कमलेश पचाया, प्रकाश बघेल, प्रदीप रावत, कृष्ण बाबा, मूलसिंह, राजू जमरा, मुकेश अखाड़िया, शहबाई सुरेंद्र चौहान, विनीता राठोर, गुड्डी भिड़े, ललिता वास्केल, अनिता डाबर, साधु बामनिया, कविता राठी आदि महिला कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने प्रकट किया एवं आभार शाहनी मकरानी ने माना |






