ad
best news portal development company in india

भारत ने तीसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया, लेकिन 3 मैचों की सीरीज़ 2-1 से हार गया…

SHARE:

शेख़ नसीम भोपाल-मध्यप्रदेश…

सिडनी / 3 मैचों की वन-डे सीरीज़ के तीसरे मैच में आज भारत ने रोहित शर्मा नाबाद 121रन और विराट कोहली नाबाद 74 रनों की दमदार पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया लेकिन भारत ने 2-1 से हारकर वन-डे सीरीज़ गवां दी। रोहित शर्मा को उनके शानदार शतक की बदौलत मेन ऑफ द मैच चुना गया है।ऑस्ट्रेलिया ने ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया लेकिन ऑस्ट्रेलिया का ये दांव उल्टा पड़ गया गया और पूरी टीम 46.4 ओवर में 236 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई भारत की तरफ से हर्षित राणा ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट हासिल किए बाकी सभी भारतीय गेंदबाज़ों को 1-1 विकेट मिला ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मेट रेनशा ने सबसे अधिक 56 रनों की पारी खेली ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज़ मिचेल मार्श ने 41 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के 237 रनों के लक्ष्य को भारत ने आसानी से 38.3 ओवरों में हासिल कर लिया भारत के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दमदार पारियां खेली दोनों बल्लेबाज़ों ने नाबाद 168 रन की पार्टनरशिप करके भारत को जीत की दहलीज़ पर पहुंचाया रोहित शर्मा ने 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से शानदार नाबाद 121 रन ठोंके इस दौरान रोहित शर्मा ने कैरियर का 33वा शतक लगाया वही विराट कोहली ने नाबाद 74 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली इस दौरान विराट कोहली ने रनों के मामले में दूसरे नम्बर पे आ गए है विराट कोहली ने श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाज़ कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दिया कोहली के 293 पारी में 14235 रन हो गए है कोहली से आगे अब सचिन तेंदुलकर है जिन्होंने 452 पारी में 18426 रन बनाए है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *