बिलाल खत्री
आलीराजपुर आगामी सप्ताह तक सभी विभाग अपने अपने विभाग के नवाचार की कार्ययोजना तैयार करें , जमीनी स्तर पर शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं यह सुनिश्चित करें भ्रमण के दौरान कोई भी अनियमितता पाए जाने पर विभाग प्रमुख की जवाबदेही भी तय की जाएगी इसलिए कार्यालय के साथ साथ अपने फिल्ड पर भी ध्यान देवे उक्त निर्देश कलेक्टर नीतू माथुर ने समीक्षा बैठक के दौरान दिए । ये समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्टर सभा कक्ष में किया गया । इस दौरान उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाइन , समाधान आदि में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की । उन्होंने 100 दिवस से अधिक शिकायतों का संतोषजनक निराकरण करें । अधिकारियों द्वारा पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को नॉन अटेंड करने पर संबंधित अधिकारी को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए साथ ही उपस्थित समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि शिकायतों को प्राथमिकता देकर समय पर अटेंड कर संतोषजनक निराकरण करें ।

शासन के निर्देशानुसार पोषण आहार वितरण हो यह सुनिश्चित करें अधिकारी कलेक्टर श्रीमती माथुर
इस बैठक में कलेक्टर नीतू माथुर ने संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में स्वास्थ्य एवं पोषण जिले में प्रमुख समस्याओं में से एक है साथ ही जिले में शिक्षा के स्तर में ओर अधिक सुधार लाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है उन्होने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नियमित रूप से आंगनबाड़ी पर जाए साथ ही तय समय पर आंगनबाड़ी का संचालन करे ,जिले में संचालित समस्त आंगनवाडी केन्द्र पर शासन के निर्देशानुसार पोषण आहार का वितरण करना सुनिश्चित करें । सभी आवासीय छात्रावास एवं विद्यालयों में मेन्यु अनुसार गुणवत्ता युक्त भोजन मिले यह सुनिश्चित करें जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग ।
जिले की स्वंय सहा. समूह की महिलाओं को शिक्षित करने के लिए प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम से जोडे कलेक्टर माथुर
उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि निरक्षर महिला के शिक्षित होने पर परिवार के साथ साथ समाज में सुधार मुमकिन है , सर्वप्रथम जिले के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को शिक्षित करने के लिए उन्होंने प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम से जोडे ताकि महिलाओं को बुनियादी साक्षरता, अंक ज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल और बुनियादी शिक्षा के माध्यम से ओर अधिक सशक्त किया जा सके , प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं के साथ परिवार के अन्य सदस्यों को भी जोड़ा जाए ।

स्वास्थ्य विभाग का जमीनी अमला मुख्यालय पर रहे मौजूद कलेक्टर श्रीमती माथुर
इस दौरान उन्होने जिला स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त सीएचओं एवं आशा कार्यकर्ता अपने अपने सीएससी सेन्टर या मुख्यालय पर निवासरत है यहां नहीं इसकी जानकारी के साथ साथ कुपोषण में सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार कर मुख्यालय को अवगत कराए , साथ ही जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करें । उन्होने जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा जिले में युवा उद्यमी के स्टार्ट अप के लिए स्कूल कॉलेज में उद्योग से संबंधित सेमिनार आयोजित कर उन्हें उद्योग के लिए प्रेरित करें ताकि यहां छोटी छोटी इकाई स्थापित की जा सके और रोजगार के अवसर बढ़ाये जा सके ।
शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें एवं राजस्व वसूली पर जोर देकर नगर पालिका की आय में वृद्धि करें अधिकारी कलेक्टर श्रीमती माथुर
इस दौरान उन्होंने समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पालिका को आदेशित करते हुए कहा कि मुख्यालय के साथ समस्त नगरीय क्षेत्र में अतिक्रमण है जिसके कारण आगमन एवं अन्य परेशानियों का सामना राहगीरों को करना पडता है , नियमित स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था करें , बाजार में चार पहिया वाहन प्रवेश निषेध करें बेरिकेट्स लगाए , साथ फुटकर व्यापारियों के लिए हार्कर जोन का स्थान चयन करें ताकि बाजार में आवागमन सुचारू हो सके । साथ ही रोड की दोनो तरफ चुने से चिह्नित करें ताकि कोई भी वाहन के कारण आवागमन बाधित न हो । उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारी डूडा को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर पालिका टीम के साथ राजस्व वसूली के कार्य को गति दे । साथ ही शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश नगर पालिका अधिकारी को दिए ।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रखर सिंह , संयुक्त कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह बघेल , मनोज गरवाल , अनुविभागीय अधिकारी तपीस पांडे , निधि मिश्रा सहित अन्य विभाग प्रमुख उपस्थित थे ।
कलेक्टर नीतू माथुर ने आगामी त्योहारों में मिलावटी सामग्री एवं खाद्य पदार्थों पर रोकथाम करने के निर्देश
आलीराजपुर आगामी त्योहारों में मिलावटी सामग्री एवं खाद्य पर्दाथों पर रोकथाम करने के निर्देश कलेक्टर नीतू माथुर ने दिए । इन निर्देशों के अनुपालन में खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा आलीराजपुर मुख्यालय पर बुरहानपुर स्पेशल जलेबी, बीकानेर फेमस जलेबी, सपना होटल, गोविंद किराना स्टोर्स, रवि पान सदन,शीतल कोल्ड ड्रिंक्स आदि स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया । विभाग द्वारा 6 व्यावसायिक केंद्र से खाद्य सैम्पल लिए गए । खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार गाडरिया ने बताया कि खाद्य सैम्पल जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे और जांच के उपरांत मिलावट पाए जाने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी ।
कृषि विभाग के अमले को निर्देशित कर अधिक से अधिक कृषकों को जोड़ने का प्रयास करें
आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में भावांतर योजना के संबंध में बैठक का आयोजन कलेक्टर सभा कक्ष में किया गया । बैठक के दौरान कलेक्टर माथुर ने संबंधित कृषि विभाग ,मंडी सचिव सहित अन्य को निर्देशित किया कि अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तक जिले में अधिक से अधिक सोयाबीन उत्पादक कृषकों का पंजीयन करें । भावांतर योजना का प्रचार प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक कृषकों को जानकारी दी जा सके । उन्हें भावांतर योजना से होने वाले आर्थिक लाभ की जानकारी देवे । कृषि विभाग के फील्ड वर्कर को निर्देशित करें ताकि ज्यादा से ज्यादा को कृषकों को इस योजना से लाभांवित किया जा सके ।
कृषकों को असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें – कलेक्टर श्रीमती माथुर
आलीराजपुर भावांतर योजना के तहत सोयाबीन उत्पादों को मंडी प्रांगण में सोयाबीन विक्रय करने के दौरान कृषकों को कोई असुविधा न हो इसके लिए कलेक्टर नीतू माथुर ने मंडी प्रांगण का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषकों के लिए मंडी प्रमुख प्रवेश द्वार पर ही हेल्प डेस्क का निर्माण करें , पेयजल की व्यवस्था , छाव , साफ सफाई आदि का विशेष ध्यान दिया जाए । इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मंडी परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के वाहन के प्रवेश एवं पार्किंग निषेध करें । इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे सहित मंडी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

कृषकों को असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें – कलेक्टर श्रीमती माथुर
अलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा जिला योजना विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कलेक्टर सभाकक्ष में की गई । इस दौरान नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत window II परियोजना प्रस्ताव के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा लोक प्रशासन में उत्कृष्टता हेतु प्रधानमंत्री पुरस्कार 2025 के नॉमिनेशन के लिए संबंधित विभाग से चर्चा की गई साथ ही समयावधि में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान विधानसभा वार विजन 2047 डॉक्यूमेंट तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया l






