ad
best news portal development company in india

भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत जिले में बनाएं 75 पंजीयन केन्द्र

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

हेल्प डेस्क के माध्यम से किसानों की समस्याओं का होगा निराकरण

खरगोन। शासन के निर्देशानुसार भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत 03 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक सोयाबीन का पंजीयन किया जा रहा है। इस अवधि में किसानों के पंजीयन के लिए जिले में कुल 75 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। उप संचालक कृषि एसएस राजपूत ने बताया कि किसानों को योजना से संबंधित समस्त जानकारी प्राप्त हो इसके लिए जिले की मण्डी प्रांगण, उप मंडियों के चेकपोस्ट पर भावांतर योजना के प्रचार-प्रसार हेतु हेल्प डेस्क स्थापित किये गए है। हेल्प डेस्क के माध्यम से कृषकों की समस्याओं के समाधान के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।

खरगोन मंडी प्रभारी के रूप में सहा. उप निरी. कन्ट्रोल रूम/हेल्प डेस्क नियंत्रक ओमप्रकाश गोखले मो. 9074220155 एवं राकेश खन्ना मो. 7000048290, उप मंडी गोगावां/बिस्टान प्रभारी सहा. उप निरी. कन्ट्रोल रूम/हेल्प डेस्क नियंत्रक मुकेश डंडीर मो. 9926991493 एवं प्रितम चौवे मो. 9617560881 को नियुक्त किया गया है। जिले में आज तक 9488 कृषकों द्वारा 17379 हेक्टेयर का पंजीयन करा लिया गया है। दिनांक 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक भावांतर योजनांतर्गत मंडियों में सोयाबीन विक्रय करने पर योजना का लाभ मिलेगा। उप संचालक एसएस राजपूत ने जिले के सोयाबीन उत्पादक किसानों से अपील है कि निर्धारित 75 पंजीयन संस्थाओं पर 17 अक्टूबर से पूर्व अधिक से अधिक सोयाबीन फसल के पंजीयन करायें।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *