धार ब्यूरो इकबाल खत्री
लूटा गया सोना, चाँदी के आभूषण सहित 38 मोटर सायकिल कुल मश्रुका करीबन 25 लाख का जप्त करनें में मिली महत्वपूर्ण सफलता ।
धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र में इंदौर अहमदाबाद फोरलेन रोड़ पर राँपी लगाकर लूटपाट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।गत दिनों तिरला थाना क्षेत्र के एक ही स्थान से चोरी गई कुल 05 मोटर सायकिल की गई बरामद। पुछताछ में आरोपियों द्वारा अपने अन्य 05 साथियों के साथ मिलकर थाना नौगांव क्षेत्र में चिकलिया ब्रीज के पास रापी लगाकर लूटपाट करना किया स्वीकार। रापी लूट की घटना करने वाले आरोपी निकले अन्तरराज्यीय मोटर सायकल चोर गिरोह के सदस्य।पुलिस को आरोपियो के कब्जे से कुल 38 मोटरसायकिल जप्त करने में मिली सफलता धार पुलिस को आरोपियों के कब्जे से 01 सोने की चेन, 01 सोने की अगुँठी, 01 चाँदी की माल, 01 सोने की सुई धागा, व 34 मोटर सायकिल कुल मश्रुका किमती 25,00,000/- रुपये का जप्त करने में मिली महत्वपूर्ण सफलता।
पुलिस अधीक्षक धार मंयक अवस्थी व्दारा थाना तिरला व नौगांव हुई रापी लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए सूनसान रोड़ पर राहगीरो के साथ मारपीट कर लूट, डकैती करने वाले गिरोह को चिन्हित कर आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार पारुल बेलापुरकर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक धार सुजावल जग्गा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिरला निरीक्षक ज्योति पटेल, थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक सुनिल शर्मा व सायबर शाखा प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी तारतम्य में दिनांक 12.10.2025 को थाना प्रभारी तिरला निरीक्षक ज्योति पटेल को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि थाना तिरला क्षेत्र में मोटर सायकल व हाईवे पर रापी लूट की घटना घटित करने वाले आरोपी पुनः तिरला क्षेत्रान्तर्गत कोई घटना घटित करने के लिए घुम रहा हैं।थाना प्रभारी तिरला व्दारा मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, नगर पुलिस अधीक्षक धार सुजावल जग्गा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना तिरला, व सायबर सेल धार की टीम बनाकर मौके पर जाकर घेरा बंदी कर बदमाश दूधाम पिता अंगरू भील नि. भूतिया थाना टाण्डा को अभिरक्षा में लिया गया। अभिरक्षा में लिये गये आरोपी व्दारा पुछताछ में बताया कि अपने साथियों रेमला,थानसिंह, कमलेश, दिलु, संजय, बबलु, अरुण, करण के साथ मिलकर तिरला में मोटर सायकल चोरी की थी व जामदा के जंगलो मे जाकर छुपा दी थी व करीबन डेढ दो महिने पूर्व भी अपने साथियों के साथ मिलकर हाईवे पर रापी लगाकर मारपीट कर लूटपाट की घटना की थी।
उक्त घटना के अतिरिक्त गुजरात, सांवेर, राऊ, तेजाजी नगर इंदौर, खरगोन व धार से मोटर सायकल चोरी की थी जो सभी मोटर सायकल जामदा जंगल में छुपा कर ऱखी दी थी। गिरफ्तार शुदा आरोपियों से विस्तृत पुछताछ की गई जिनके व्दारा थाना तिरला, नौगांव की निम्न घटनाओं को घटित करना स्वीकार किया।
1,आरोपियों व्दारा अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक16.08.2025 को थाना तिरला क्षेत्रान्तर्गत इंदौर अहमदाबाद फोरलेन रोड पर पावागढ गुजरात जाने के दौरान खरमपुर व चिकलिया फाटे के बीच कार पंचर होने पर मारपीट कर सोने, चांदी के आभूषणों की लूटपाट की घटना करना स्वीकार किया गया। फरियादी संजय की रिपोर्ट पर थाना तिरला में अपराध क्रमांक 163/25 धारा 310(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया था 2.आरोपियों व्दारा अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 02.09.2025 को थाना नौगांव क्षेत्रान्तर्गत इंदौर अहमदाबाद फोरलेन रोड पर आर्टिगा कार सवार फरियादी जो कि डांडिया की ड्रेस खरीदने के लिए गुजरात जा रहे थे। चिकलिया ब्रीज के पास कार पंचर होने पर टायर बदलने के दौरान सोने, चांदी के आभूषणों की लूटपाट की घटना करना स्वीकार किया गया। फरियादी राहुल नि. इंदौर की रिपोर्ट पर थाना नौगांव में अपराध क्रमांक 218/25 धारा 310(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया था।
- दिनांक 20.09.2025 को फरियादी चेतन मुकाती नि. तिरला के घर के सामने रखी 04 मोटर सायकिल अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना तिरला में अपराध क्रमांक 178/25 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया था।4.दिनांक 19.09.2025 को फरियादी गिरिश पिता काशीनाथ पटेल नि. नौगांव की मोटर सायकल क्रमांक MH-39-AA7295 चोरी करना स्वीकार किया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना तिरला में अपराध क्रमांक 188/25 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम
1, दुधाम पिता अंगरु भुरिया निवासी ग्राम भूतिया थाना टाण्डा जिला धार 2. करण पिता फुलसिंह मेहता नि. मुहाजा थाना टाण्डा
- अरुण पिता केशरसिंह भील निवासी ग्राम बोदला थाना अमझेरा
- राजेश पिता नारायण मालवीय नि. बोदला अमझेरा फरार आरोपियो के नाम1.रेमला पिता गुमान नि. भूतिया- रापी लूट
2.कमलेश पिता अंगरु नि. भूतिया-रापी लूट 3.थानसिंह पिता चामरिया नि.जामदा- रापी लूट
4.दीलू पिता मदन नि. भूतिया-रापी लूट 5.अरुण पिता भूरु नि. पीपरपाडिया फलिया भूतिया,
6.संतोष पिता केशरिया नि. भूतिया,
7.करण पिता भाया नि. पीपरपाडिया फलिया भूतिया,
8.बबलू पिता तेनसिंह नि.भूतिया, .
9.संजय पिता जुवानसिंह नि. पीपरपाडिया फलिया भूतिया
जप्त मश्रुका का विवरण
1 01 सोने की चेन, 01 सोने की अगुँठी, 01 चाँदी की माल, 01 सोने की सुई धागा, व 38 मोटर सायकिल कुल मश्रुका कीमत 25,00,000 रुपये
सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति पटेल, थाना प्रभारी निरीक्षक सुनिल शर्मा, उनि राजेन्द्र सिंगौड, उनि फुलकुंवर सिसौदिया, सउनि कालुसिंह बामनिया, प्रआर. राकेश, प्रआर. मुकामसिंह, प्रआर. संतोष, आर. अनारसिंह, आर.सखाराम तथा सायबर सेल टीम प्रभारी उनि प्रशान्त गुंजाल, प्र.आर. विजय भाटी, प्रआर. सर्वेशसिंह सोलंकी, प्रआर.मुकेश डावर, प्रआर.सूरज तिवारी, प्रआर.बलराम, प्रआर.अनिल आर. भानुप्रतापसिंह, आर. प्रशान्त सिंह चौहान, आर. शुभम, आर. तरुणसिंह बैस, आर. शुभमसिंह जादौन का विशेष योगदान रहा






