ad
best news portal development company in india

शिविर के माध्यम से आयुष विभाग द्वारा दी जा रही है सेवायें

SHARE:

बिलाल खत्री
बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशानुसार जिले में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के माध्यम से नागरिकों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला आयुष अधिकारी डॉ. कविता गढ़वाल के मार्गदर्शन में शासकीय होम्योपैथी औषधालय खकनार द्वारा खकनारकलां के आंगनवाड़ी केन्द्र में निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित रहा। आयोजित शिविर में 58 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में वातरोग, सामान्य ज्वर, चर्म रोग, कास, प्रतिश्याय, उदर रोग, शारीरिक दुर्बलता, महिलाओं-किशोरियों में मासिक धर्म सम्बन्धी समस्याएं, श्वेत प्रदर, रक्ताल्पता आदि रोगों की चिकित्सा की गई। वहीं पोषण माह अंतर्गत धात्री, गर्भवती माताओं एवं बच्चों के लिए पोषण तथा संतुलित आहार की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें दैनिक आहार में पोषक तत्वों को शामिल करने के व्यावहारिक तरीके समझाए गए ताकि वे स्वस्थ जीवन जी सकें। शिविर में होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ.रश्मिबाला वर्मा, ओंकार गाढ़े, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य द्वारा सहयोग किया गया।
जिला आयुष अधिकारी ने जानकारी देते हुये बताया कि, इस माह में 13 अक्टूबर को नागोनी, 15 अक्टूबर को बेलथड, 16 अक्टूबर को धार बेलथड, 17 अक्टूबर को घाघरला, 18 अक्टूबर को हिवरा, 24 अक्टूबर को नानगांव, 25 अक्टूबर को हसनपुरा तथा 29 अक्टूबर को नबाडढाना में निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जायेगा।


ज्वार फसल हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर

बुरहानपुर खरीफ उपार्जन वर्ष 2025-26 अंतर्गत ज्वार फसल हेतु जिले में 15 सितम्बर, 2025 से 10 पंजीयन केन्द्रों पर, कियोस्क सेंटर पर एवं किसान स्वयं मोबाईल एप के माध्यम से पंजीयन कार्य जारी है। यह कार्य 10 अक्टूबर, 2025 तक जारी रहेगा। पंजीकृत किसान ही खरीदी कार्य प्रारंभ होने पर अपनी उपज (ज्वार) को समर्थन मूल्य अंतर्गत बेचने के लिये निर्धारित होने वाले खरीदी केन्द्र पर बेच सकेंगे। पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर, 2025 है।


विश्व कौशल एवं इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता हेतु पंयीजन की अंतिम तिथि बढ़ी, 15 अक्टूबर तक कर सकेंगे पंजीयन

बुरहानपुर विश्व कौशल प्रतियोगिता-2026 (शंघई, चीन) एवं इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता-2025 हेतु पंयीजन 30 सितम्बर, 2025 तक किया जाना था। उक्त पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर, 2025 तक कर दी गयी है। ईच्छुक युवक-युवतियां आयोजित होने वाली प्रतियोगिता हेतु SIDH पोर्टल (www.skillindiadigital.gov.in) पर अपना पंजीयन कर सकते है।

स्पेशल कैम्पेन 5.0’’ 31 अक्टूबर तक संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर नावरा, ईटारिया, अंबाडा एवं पलासुर में चलाया स्वच्छता अभियान

बुरहानपुर भारत सरकार, प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक ‘‘स्पेशल कैम्पेन 5.0’’ भारत सरकार के समस्त विभागों में आयोजित किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा भी इस अभियान की तर्ज पर समस्त शासकीय कर्यालयों, में भी इस अभियान को आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य, लंबित प्रकरणों, फाइलों और अपीलों का त्वरित व पारदर्शी निपटारा, कार्यालयों में स्वच्छता, कचरा निस्तारण तथा ई कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन को बढ़ावा देना, कर्मचारियों व अधिकारियों में सेवा भाव तथा जवाबदेही को सुदृढ़ करना है।

कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशानुसार बुरहानपुर जिले में समस्त कार्यालय प्रमुखों को अभियान के तहत आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। अभियान के क्रियान्वयन हेतु विभागों में नोडल अधिकारी बनाये गये है। अभियान के तहत शासकीय कार्यालयों में साफ-सफाई गतिविधियां हो रही है। इसी कड़ी में आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय यूनानी डिस्पेंसरी आलमगंज, आयुष्मान आरोग्य मंदिर नावरा, ईटारिया, अंबाडा एवं पलासुर के औषधालय व परिसर की साफ-सफाई की गई। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आगे आकर स्वच्छता कार्य में सहभागिता की।


90 दिवसीय विशेष अभियान
आपसी सुलह से 165 प्रकरणों का निराकरण

बुरहानपुर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक राष्ट्र के लिए मध्यस्थता’’ द्वारा विशेष अखिल भारतीय अभियान शुरू किया गया। इस 90 दिवसीय अभियान का उद्देश्य जिला एवं तहसील न्यायालयों से लेकर उच्च न्यायालयों तक न्यायपालिका के सभी स्तरों पर मध्यस्थता के माध्यम से समझौता योग्य लंबित मामलों को निराकृत करना था।

प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश आशिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में एवं व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड प्रेमदीप सांकला के समन्वयन से यह अभियान सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया। अभियान के दौरान मध्यस्थता के माध्यम से जिला प्राधिकरण स्तर पर 165 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण हुआ, जिनमें पूर्व समय से लंबित समझौता योग्य पूर्व के मामले सम्मिलित किये गये। निराकृत मामलों में वैवाहिक, विवाद दुर्घटना दावे, घरेलू हिंसा, चेक वाउंस, आपराधिक समझौता योग्य मामले एवं अन्य संबंधित दीवानी प्रकरण सम्मिलित किए गए।

मध्यस्थता फॉर द नेशन अभियान नालसा एवं सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता और सुलह परियोजना समिति द्वारा 1 जुलाई 2025 से शुरू की गई एक राष्ट्रव्यापी 90 दिवसीय पहल है। अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से लंबित प्रकरणों के समाधान में तेजी लाना एवं मध्यस्थता से होने वाले लाभों के बारें में जन-जागरूकता प्रसारित करना है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई