ad
best news portal development company in india

कलेक्टर नीतू माथुर ने जिले के छात्रावासों एवं विद्यालयों में शिक्षा एवं अन्य बुनियादी सुविधा में ओर अधिक सुधार लाने के दिए निर्देश

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर कलेक्‍टर नीतू माथुर द्वारा जिले के समस्‍त अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार सहित शिक्षा विभाग , जिला परियोजना समन्वयक एवं सहायक आयुक्‍त आदिम जाति विभाग के अधिकारियो को जिलें में संचालित शासकीय छात्रावास सहित विद्यालयों के औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए । इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को भोजन की गुणवत्ता, साफ़-सफाई, स्वास्थ्य परीक्षण, और बुनियादी सुविधाओं जैसे शौचालय, पेयजल, बिजली आदि का अवलोकन कर मुख्‍यालय का जॉच प्रतिवेदन उपलब्‍ध कराने के निर्देश् दिए । इन निर्देश के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी तपीस पांडे द्वारा कन्या छात्रावास , तहसीलदार जितेन्द्र तोमर द्वारा कन्या एवं बालक छात्रावास सेजावाडा , तहसीलदार कट्ठीवाड़ा एवं उदयगढ तहसीलदार द्वारा पृथक पृथक छात्रावास एवं विद्यालयों में निरीक्षण किया ।

इस दौरान समस्त अधिकारियों द्वारा छात्रावास अधीक्षकों एवं प्राचार्य को निर्देशित कर भोजन गुणवत्‍ता युक्‍त मेन्यू अनुसार , शौचालयों की नियमित साफ सफाई , शुद्ध पेयजल एवं बुनियादी सुविधाओं पर विशेष तौर पर ध्यान देने के निर्देश दिए । इस निरीक्षण का मुख्य मुख्य उद्देश्य जिले के छात्रों के रहन-सहन की स्थिति सुधारना, उन्हें बेहतर आहार और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा छात्रावासों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। अनुविभागीय अधिकारी तपीस पांडे ने बताया कि कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देशानुसार नियमित रूप से छात्रावास एवं विद्यालयों की स्थिति में सुधार लाने के लिए औचक निरीक्षण जारी रहेंगे ।

जिले के स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के निर्देश दिए

आलीराजपुर अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा एवं पीड़ितों को सुविधा देने के लिए कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में जोबट और उदयगढ़ के स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों में औचक निरीक्षण किया । जोबट निरीक्षण के दौरान पाया गया कि हॉस्पिटल में डॉक्टरों की बैठक सुविधाजनक नहीं होने से परिसर में मरीजों लंबी लंबी कतार लगती है जिससे मरीजों एवं परिजनों को असुविधा का सामना करना पडता जिसमें सुधार करने के निर्देश दिए गए ताकि कम समय में उनकी जांच संभव हो सके , साथ ही हॉस्पिटल में इस माह में एक्सपायर होने वाली दवाओं को नष्ट करने एवं एनआरसी कक्ष में शासन के निर्देशानुसार कुपोषित बच्‍चों की संख्‍या को बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान एसडीएम बघेल ने मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उनको दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली । इस दौरान बीएमओं विजय बघेल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

कलेक्टर माथुर ने जिले में प्रतिबंधक दवा के विक्रय पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के दिए निर्देश

आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर ने छिंदवाड़ा जिले में घटित घटना का संज्ञान में रखते हुए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अमलें को क्षेत्र में सद्यन जॉच के निर्देश दिए साथ ही यह सुनिश्चित करें प्रतिबंधक दवा या उससे मिलते जुलते अन्‍य सिरप मार्केट में प्रचलित न हो उस पर पूर्णत: रोक लगाने व जिले के मेडिकल स्‍टोर के संचालकों को इस निर्देश का कडाई से पालन कराने के निर्देश मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को दिए।

निर्देशों के परिपालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निवारक कदम उठाते हुए आलीराजपुर में भी इसकी जांच हेतु निर्देश दिये गये है । औषधि निरीक्षक द्वारा मेडिकल स्टोर की जांच की जा रही है । उन्होंने जिले की मेडिकल स्टोर्स की जांच कर 16 सैम्पल जांच के लिए गए , हालांकि अब तक प्रतिबंधक कोल्ड्रिफ कप सिरप नही पाया गया है, लेकिन खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कोल्ड्रिफ रिलीफ सिरप आदि के विक्रय पर रोक लगा दी है । सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे कोल्ड्रिफ कप सिरप से मिलते जुलते फार्मूले वाले सिरप का विक्रय नहीं करें ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आलीराजपुर द्वारा समस्त जिले वासियों से यह अपील की है कि वे अपने बच्चों को विशेषकर 5 वर्ष से छोटे बच्चों को सर्दी, खांसी और बुखार होने पर बिना चिकित्सकीय परामर्श के किसी भी प्रकार की कोई सिरप या उपचार न देवे । किसी भी दवा का उपयोग केवल चिकित्सा सलाह पर ही किया जाए साथ ही बिना डॉक्टर की जांच और पर्ची के दवा न लेवे और कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक बिना पर्ची के दवा विक्रय न करें ।

बैंक से संबंधित 26 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति की समीक्षा बैठक

आलीराजपुर जिला कलेक्टर कार्यालय के समाचार में बैंक से संबंधित सभी 26 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति की समीक्षा बैठक बैंक के महाप्रबंधक एवं जिला उपायुक्त सहकारिता तथा नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की उपस्थिति में आयोजित की गई।
बैठक में सहकारी संस्थाओं द्वारा रबी वर्ष 2025 के लिए वितरित ऋण की मांग, वसूली लक्ष्य तथा खाद्य-बीज भण्डारण की संस्थावार समीक्षा की गई साथ ही सहकारी संस्थाओं की ई.आर.पी. एवं ऑडिट कार्य भी समय पर पूर्ण करने व संस्थाओं को ई-पैक्स घोषित करने के निर्देश भी बैंक के महाप्रबंधक द्वारा दिये गये। इस दौरान वर्तमान में मध्यप्रदेश शासन द्वारा घोषित सोयाबीन फसल के लिए,भावांतर
योजना जो दिनांक 03 अक्टूबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन पंजीयन पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीयन करने के निर्देश दिये गये, सहकारिता विभाग एवं सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के द्वारा भावांतर योजना का प्रचार-प्रसार करने हेतु सभी 20 पंजीयन केंद्रों पर पोस्टर बैनर के माध्यम से पंजीयन कार्य प्रारंभ करवाया जावेंगा ।

आज दिनांक तक जिले में 212 ऑनलाईन पंजीयन किये जा चुके है तथा अधिक से अधिक किसानों की सुविधा देकर “भावांतर योजना” का लाभ प्राप्त करने हेतु संस्था पंचायत हाट बाजार व जनप्रतिनिधि के माध्यम से शासन की योजना का लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है इसके साथ ही उप संचालक कृषि विभाग के अमले द्वारा भी उक्त कार्य में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।


सोयाबीन भावान्तर योजना अंतर्गत अनाज व्‍यापारियों को बैठक लेकर दिए आवश्‍यक दिशा निर्देश

आलीराजपुर अनुविभागीय अधिकारी तपीस पांडे द्वारा सोयाबीन उत्‍पादक एवं आलीराजपुर अनाज व्यापारियों के साथ मंडी प्रांगण में बैठक कर योजना की जानकारी दी । इस दौरान एसडीएम पांडे द्वारा समस्त व्यापारी बंधुओं को अवगत कराते हुए बताया कि जिले में 20 पंजीयन केंद्रों का निर्माण किया गया है , जिसके तहत जिले के समस्त कृषकों को भावांतर योजना का लाभ दिलाने के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य होगा । यह पंजीयन जिले में 17 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगा इसके उपरांत जिले का कोई भी कृषक 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक अपनी सोयाबीन फसल का विक्रय आलीराजपुर एवं जोबट मंडी में कर सकते है । इस योजना का सीधा कृषकों को दिया जाएगा । इस दौरान उन्होंने समस्त व्यापार एवं उपस्थित अधिकारियों को अधिक से अधिक पंजीयन करने एवं कृषकों को प्रेरित करने का आग्रह किया । इस दौरान प्रभारी मंडी सचिव शीला चौहान , सहित जिले के अनाज व्यापारी एवं कृषक उपस्थित थे ।

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में सत्र 2026 के लिए चयन परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित

आलीराजपुर जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वी एवं 11वीं में सत्र 2026 के लिए चयन हेतु प्रवेश परीक्षा 07 फरवरी 2026 को आयोजित होनी है । कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की जन्म तिथि 01 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच होनी चाहिए, केवल वे अभ्यर्थी ही पात्र है जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान अलीराजपुर जिले के सरकारी सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत है।

कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की जन्म तिथि 01 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए । केवल वे अभ्यर्थी ही पात्र है जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान अलीराजपुर जिले के सरकारी , सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2025 है । आवेदन पत्र निम्न बेवसाईट www.navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाईन भरे जा सकते है उक्त जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य द्वारा दी गई।


29 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव 2026″ का आयोजन 01 नवम्बर से 06 नवम्बर 2025 के मध्‍य होगा

आलीराजपुर खेल युवा कल्याण अधिकारी द्वारा यह बताया गया कि 29 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव 2026 के अन्तर्गत सांस्कृतिक और नवाचार थीम में जिला संभाग एवं राज्य स्तर पर 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के युवा 07 विधा यथा भाषण, कहानी लेखन, कविता लेखन, पेटिंग, समूह लोकगीत, समूह लोक नृत्य एवं विज्ञान मेला प्रदर्शनी में प्रतिभागिता करने वाले युवाओं का पंजीयन My Bharat पोर्टल Website MyBharat.gov.in पर जाकर सभी प्रतिभागियों को 15 अक्टूबर 2025 तक पंजीयन करवा सकते है। जिला स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन 01 से 06 नवम्बर 2025 के मध्य किया जावेगा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई