ad
best news portal development company in india

खरगोन यातायात थाने ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान

SHARE:

 

इक़बाल खत्री 

    यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सोलंकी ने बच्चों को बताए यातायात के नियम

अभियान मे बच्चों को बिना हेलमेट पहने या बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने की दी समझाइश

दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, ट्रैफिक सिग्नल का पालन, ओवर स्पीडिंग आदि यातायात नियमों से कराया अवगत साथ ही प्रति वर्ष होने वाले वाहन दुर्घटनाओ के संबंध मे भी बताया गया

खरगोन। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार बढ़ते वाहन दुर्घटनाओ को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस के द्वारा लगातार आम जन को जागरूक किया जा रहा है । इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना के निर्देशन मे यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । 

इस अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 07.01.2024 को स्थानीय स्टेडियम के ग्राउन्ड मे लगभग 150 बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा समस्त बच्चों को यातायात जागरूकता संबंधित पम्पलेट्स बाटे गए ।

 बच्चों को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट तथा सीटबेल्ट पहनने, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बिठाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, ओवर स्पीडिंग न करने आदि नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया एवं उनके परिजनों को भी समझाईश देने हेतू बताया गया जिससे कि वाहन दुर्घटनाओ मे कमी आ सके ।

उक्त जागरूकता अभियान के दौरान यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सोलंकी, आर.टी.ओ. खरगोन रीतु अग्रवाल, जिला खेल अधिकारी पवि दुबे उपस्थित रहे ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *