ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कॉम्बिंग गश्त्

SHARE:

 

 

  इक़बाल खत्री 

                खरगोन पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के द्वारा किया गया कॉम्बिंग गश्त के फोर्स को ब्रीफ़

                एक साथ 400 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उतरे सड़को पर

                देर रात्रि 12.00 बजे से सुबह 05.00 बजे तक लगातार जारी रही पुलिस की कार्यवाही

               आधीरात को खरगोन पुलिस की गुण्डा-बदमाशों के घरों पर औचक दस्तक, 108 लिस्टेड गुंडे व 64                        निगरानी बदमाशों को किया चेक

                अपने-अपने अनुभागों मे एसडीओपी ने किए कोम्बिंग गश्त व हवालात चेक

                कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले मे 29 स्थायी वारंटी व 147 गिरफ्तार वारंटीयो की पुलिस ने की धरपकड़

खरगोन।पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार समस्त जिला बल को रात्री गस्त को अधिक से अधिक प्रभावी बनाने व फरार-स्थाई वारंटियों की गिरफ़्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में खरगोन पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन, अति.पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह बारिया के मार्गदर्शन में लगातार पुलिस के द्वारा दलबल के साथ प्रभावी गश्त की जा रही है ।

इसी क्रम में दिनांक 07.01.25 एवं 08.01.25 को खरगोन पुलिस द्वारा जिला स्तर पर कॉम्बिंग गस्त की गई, जिसमे पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के द्वारा किया गया कॉम्बिंग गश्त के फोर्स को ब्रीफ़ किया गया । जिसके बाद समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, समस्त थानों के थाना प्रभारी व पुलिस अमला रात भर सड़कों पर मौजूद रहा । पुलिस अधीक्षक पुलिस बल को ब्रीफिंग के बाद, थाना प्रभारियों के द्वारा भी रात्री गश्त के बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाकर गश्त हेतु रवाना किया गया । 

इस कॉम्बिंग गश्त का मुख्य उद्देश्य कई वर्षो से फरार चल रहे वारंट शुदा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी, लिस्टेड गुंडों बदमाशों का औचक चेकिंग रात्रि में सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ के अनेक सकारात्मक परिणाम हुए इसमें पुलिस टीम के द्वारा 29 स्थायी एवं 147 गिरफ्तार वारंटीयो को गिरफ्तार किया गया है, इसके साथ ही पुलिस ने थाना क्षेत्र मे मौजूद 108 लिस्टेड गुंडे व 64 निगरानी बदमाशों को भी चेक किया है ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *