ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध की कार्यवाही

SHARE:

 

इक़बाल खत्री 

                जिले के 03 थानों पर किए अवैध जुआ-सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध

थाना गोगावां पर 05, थाना सनावद पर 01 एवं थाना बरुड पर 01 प्रकरण किया पंजीबद्ध 

तीनों थानों पर पंजीबद्ध 07 प्रकरणों मे 19 आरोपियों पर कार्यवाही कर 30,140/- रुपये किए जप्त।

                    खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जुआ सट्टा के अवैध संचालन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में खरगोन पुलिस अधीक्षक  धर्मराज मीना के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण)  मनोहर सिंह बारिया के मार्गदर्शन मे जिले के समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य मे अवैध जुआ-सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध थाना गोगावां पर 05, थाना सनावद पर 01 एवं थाना बरुड पर 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है ।

                दिनांक 07-08.01.2025 को जिला खरगोन पुलिस के थाना क्षेत्र गोगावां, सनावद एवं बरुड मे अवैध जुआ-सट्टा खेलने वालों की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही की गई । जिसमे पुलिस टीम गोगावां के द्वारा 07 आरोपियों के विरुद्ध 05 अपराध पंजीबद्ध कर उनके कब्जे से 12,080/- रुपये को नियमअनुसार विधिवत जप्त कर कार्यवाही की गई है । 

            वही दिनांक 08.01.24 को थाना बरुड मे भी पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिनखेडा मे दबिश दी जिसमे पुलिस  द्वारा अवैध रुप से ताश पत्तो से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते 05 आरोपियों को पकड़ा जिनके कब्जे से 52 ताश पत्ते व नगदी 14,500/- रुपये को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना बरुड पर अपराध क्रमांक 13/25 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । 

            इसी प्रकार थाना सनावद पर भी पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर गिरीराज पैट्रोल पम्प सनावद के पास घेराबंदी कर दबिश देकर अवैध रुप से ताश पत्तो से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते 07 आरोपियों को पकड़ा जिनके कब्जे से 52 ताश पत्ते व नगदी 3,560/- रुपये को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना सनावद पर अपराध क्रमांक 11/25 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । 

                    उक्त कार्यवाही मे गोगावां थाना प्रभारी  निरीक्षक  दिनेश सोलंकी के नेतृत्व मे उनि रितेश तायडे, सउनि राकेश शर्मा, सउनि दिलीप ठाकरे, प्रआऱ लखन कुशवाह, प्रआऱ सुभाष चौहान, प्रआऱ भोला प्रसाद, प्रआऱ दिनेश मंडलोई, आर अखिलेश, आर हेमंत। थाना बरुड से थाना प्रभारी बरुड निरीक्षक लक्ष्मण सिंह लोवनशी के नेतृत्व मे सउनि राजासिंह किराडिया, आर. राजु यादव, आऱ रविशंकर, सै  सतोष, सै. जगदीश एवं थाना सनावद से थाना प्रभारी सनावद निरीक्षक  इंद्रेश त्रिपाठी के नेतृत्व मे सउनि चम्पालाल सोलंकी व थाना सनावद के अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *