ad
best news portal development company in india

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में की जनकल्याण अभियान की प्रगति की समीक्षा

SHARE:

 

इक़बाल खत्री 

युवा दिवस एवं मकर सक्रांति पर्व की तैयारियों के संबंध में दिये निर्देश

सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, विधायक बालकृष्ण  पाटीदार एवं अन्य जनप्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंस में हुए शामिल

खरगोन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 11 दिसंबर से प्रदेश में प्रारंभ किये गए जनकल्याण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान धान उपार्जन, युवा दिवस की तैयारी एवं मकर सक्रांति पर्व मनाए जाने की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए गए। खरगोन के एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संगीता नार्वे, गंगा बाई मण्डलोई, नगर परिषद बिस्टान के अध्यक्ष डेमसिंह नार्वे, अन्य जनप्रतिनिधि एवं सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनकल्याण अभियान के अंतर्गत लगाए जा रहे शिविरों की चर्चा करते हुए कहा कि इन शिविरों के आयोजन का उद्देश्य सभी पात्र लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मिलकर घर-घर जाकर सर्वे करें कि कोई पात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेने से वंचित तो नहीं रह गया है। ऐसे पात्र व्यक्तियों के आवेदन प्राप्त कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। जनकल्याण अभियान के अंतर्गत लगाए जा रहे शिविरों एवं उनसे लाभान्वित हितग्रााहियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चीनी मांझा पर सख्ती से रोक लगाई जाए। ताकि इसके कारण किसी को जान माल का नुकसान न हो। मकर सक्रांति पर्व पर आयोजित होने वाले स्नान एवं मेलों के दौरान नदियों के घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जाए। 12 जनवरी को स्वामी विवकानंद युवा शक्ति मिशन का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही शाजापुर जिले के काला पीपल में नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें लाड़ली बहनों के खातों में राशि का हस्तातंरण किया जाएगा। मकर सक्रांति पर्व का समारोहपूर्वक आयोजन किया जाए और इसमें महिलाओं को सुहाग से संबंधित बिंदी, चुड़ी आदि का वितरण किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नर्मदा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाए। प्रदेश में इन दिनों पड़ रही शीतलहर के दौरान अलाव आदि का इंतजाम किया जाए और जरूरतमंद लोगों को कम्बल आदि का वितरण किया जाए।  

वीडियो कॉन्फ्रेंस में सांसद  गजेन्द्र सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कहा कि खरगोन जिले के महेश्वर में कैबिनेट की बैठक आयोजित करने के लिए तैयारी की जा रही है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 24 जनवरी को महेश्वर में प्रदेश कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने मकर सक्रांति पर खरगोन का गौरव दिवस मनाए जाने की जानकारी दी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *