ad
best news portal development company in india

अवैध हथियारो के विरुद्ध खरगोन पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही

SHARE:

 

इक़बाल खत्री 

                पुलिस थाना भीकनगाँव एवं  थाना बेड़िया के द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही

                अवैध हथियार बेचने ले जा रहे 01 आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

                पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 हस्तनिर्मित अवैध देशी पिस्टल व 06 नग देशी कट्टे किए जप्त

                जप्तशुदा अवैध देशी पिस्टल की कीमत लगभग 3,75,000/- रुपये व 06 नग देशी कट्टे कीमत लगभग                 90,000/- रुपये

                    पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अवैध फायर आर्म्स बनाने के संसाधनो को भी किया जप्त

 आरोपी के कब्जे से 21 अवैध फायर आर्म्स जिनकी कुल लगभग 4,65,000/- रुपये किए जप्त

                    खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण एवं अवैध खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना व अति.पुलिस अधीक्षक मनोहरसिंह बारीया के द्वारा जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध फायर आर्म्स पर पैनी निगाह रखने एवं अवैध फायर आर्म्स के नेटवर्क को चिन्हित कर उसे धवस्त कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम मे थाना भिकगांव   एवं पुलिस थाना बेड़िया ने संयुक्त कार्यवाही कर अवैध हथियारो के खरीद-फरोक्त हेतु ले जाते 01 आरोपी को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की गई है ।

दिनांक 10.01.2025 को थाना भीकनगाँव पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, 01 व्यक्ति ग्राम सिगनुर तरफ से अवैध पिस्टल लेकर बेचने हेतु ग्राम शकरखेडी मवास्या रोड पर मोहनदड फाटा तरफ आने वाला है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया गया, जिनके निर्देशन मे थाना प्रभारी भीकनगाँव निरीक्षक गुलाब सिंह रावत एवं थाना प्रभारी बेड़िया उनि धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर एवं मुखबिर की सूचना से टीम को अवगत करवाकर तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया गया । 

 मुखबिर के बताए अनुसार मोहनदड फाटे के पास झाडियो मे एंबुश लगाया गया एवं मुखबिर के बताए अनुसार व्यक्ति की क्षेत्र मे सर्चिंग की गई । पुलिस  को मुखबिर के बताए अनुसार एक व्यक्ति मोहनदड फाटा पर मील के पत्थर के पास बैठा दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को आता देख भागने का प्रयास करने लगा जिसे तुरंत पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा ।

                पकड़े गए व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मुकेश छाबडा निवासी ग्राम सिग्नुर थाना गोगांवा का होना बताया । पुलिस टीम द्वारा मुकेश की जामा तलाशी ली गई जिसमे उसके पास से 05 देशी पिस्टल मिली ।  पुलिस  द्वारा मुकेश छाबडा से पिस्टल रखने के संबंध मे लाइसेंस या दस्तावेज का पूछने पर उन्होंने कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताया । पुलिस ने मौके पर मुकेश से पूछताछ की गई जिसने बताया कि उसने और भी देशी पिस्टल एवं कट्टे बैचने के लिये ग्राम शकरखेडी एवं सिगनुर के बीच झाडियो के पास जमीन मे गाडकर रखे है ।  मुकेश द्वारा बताये स्थान पर तलाश करते जमीन मे गाडकर छुपा रखी अन्य 10 देशी पिस्टल एवं 06 देशी कट्टे बरामद किये एवं अवैध फायर आर्म्स बनाने के संसाधनो को भी जप्त किया गया है ।

            पुलिस ने आरोपी मुकेश छाबडा निवासी ग्राम सिग्नुर थाना गोगांवा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे व निशानदेही पर मिली कुल 15 हस्तनिर्मित अवैध देशी पिस्टल व 06 नग देशी कट्टे को नियमअनुसार विधिवत जप्त कर उसके विरुद्ध थाना भीकनगाँव अपराध क्रमांक 23/2025 धारा 25(1) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । 

                    प्राथमिक पूछताछ मे मुकेश ने बताया है कि, वो उक्त पिस्टल व कट्टे बैचने के लिये जा रहा था । आरोपी मुकेश को न्यायालय में पेश कर उसका पुलिस रिमान्ड प्राप्त किया जा रहा है। जिसमें विस्तृत पूछताछ की जाएगी ।

        गिरफ्तार आरोपी का नाम

    1. मुकेश पिता बीरुसिंह छाबडा जाति सिकलीकर उम्र 40 साल निवासी सिगनुर थाना गोगांवा 

        गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकार्ड

        क्र थाना अपराध क्रमांक धारा

        1 भीकनगाँव 616/2023 25 आर्म्स एक्ट

        2     गोगावां 279/19 25 आर्म्स एक्ट

                उक्त की गई कार्यवाही मे अनुविभागिय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग भीकनगाँव राकेश आर्य के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी भीकनगाँव निरीक्षक  गुलाबसिंह रावत एवं थाना प्रभारी बेड़िया उनि धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व मे उनि अमित पंवार, आर. राजु कन्नोजे, आर. हरिचन्द्र, आर.दीपक यादव, म.आर. पुष्पा, चालक आर. अनिल, आर. कैलाश, आर. महिपाल, आर. राजीव, आर. अखिलेश, आर  राहुल पाली, म.आर. पूनम पांडे व म.आर. स्वाती बेला एवं अन्य थाना स्टॉफ का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई