ad
best news portal development company in india

अहिल्या घाट को मिल रहा है आकर्षक स्वरूप

SHARE:

इक़बाल खत्री 

खरगोन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों द्वारा 24 जनवरी को महेश्वर के अहिल्या घाट में मां नर्मदा का पूजन कर मां नर्मदा को चुनरी अर्पण कर दुग्ध से अभिषेक किया जायेगा। इसके लिए अहिल्या घाट की साफ-सफाई कर उसे पानी से धुला जा रहा है और जहां पर आवश्यक है वहां पर मरम्मत व सुधार का कार्य भी कराया जा रहा है। इससे अहिल्या घाट नये स्वरूप में और भी सुंदर और आकर्षक नजर आने लगा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं मंत्रिमंडल के सदस्य जिस रास्ते से अहिल्या घाट पहुंचेंगें और पूजन-अर्चन के बाद जिस रास्ते से केबिनेट बैठक के लिए नर्मदा रिट्रटि पहुंचेंगें उसे भी रंग-रोगन एवं पेंटिंग के माध्यम से सजाया संवारा जा रहा है। महेश्वर के नागरिक भी  मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं मंत्रिमंडल के सदस्यों के स्वागत सत्कार को लेकर उत्सुक है और इसके लिए स्वर्स्फूत होकर तैयारी कर रहे हैं।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *