ad
best news portal development company in india

कुकडोल में मनाया गया आनंद उत्सव पर्व रस्साकस्सी में शिक्षकों की टीम ने ग्रामीण टीम को हराया

SHARE:

इक़बाल खत्री 

खरगोन । जिले के ग्राम पंचायत कुकड़ोल एवं पीपरखेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 20 जनवरी को हायर सेकेंडरी स्कूल कुकड़ोल में आनंद उत्सव पर्व मनाया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया। विद्यार्थी एवं ग्रामीणों ने देशभक्ति के गीत पैरोडी गीतों एवं आदिवासी गीतों पर एक से बढ़कर एक नृत्यो की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में नर्मदा पटेल ने गणगौर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। शिक्षक कैलाश पाटिल ने बेटी बचाओ गीत की शानदार प्रस्तुति दी। बालक बालिकाओं के साथ शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने रस्साकस्सी प्रतियोगिता में भाग लिया ।रस्साकस्सी के रोचक मुकाबले में स्कूल के शिक्षकों ने ग्रामीणों की टीम को हराया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अखिलेश पाटीदार ने बताया कि कार्यक्रम में सरपंच परसराम वास्कले, प्राचार्य ललिता धुले, शिक्षक रामकृष्ण  महाजन, युगल किशोर सांवले, उप सरपंच चंदरिया भाई, वरिष्ठ नागरिक सौदानसिंह चौहान, बलराम सिंह चौहान, पंच कमल सिंह,गोलू चौहान,भगवान सिंह, राजेन्द्र चौहान,कुसुम बाई,सचिव चांदसिंह परिहार, नेपाल सिंह चौहान,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरिता चौहान सहित शिक्षक  स्टाफ प्रमुख रूप से उपस्थित था । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कैलाश पाटिल ने किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *