बिलाल खत्री
बुरहानपुर सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत जिला चिकित्सालय के मनकक्ष विभाग द्वारा लोखंडिया स्थित मोती माता मंदिर परिसर में विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रहा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के उद्देश्य के बारें में बताया गया वहीं जानकारी दी गयी कि, हमें अपने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए इसके लिये स्वस्थ जीवन शैली अपनाये, नियमित योग एवं ध्यान करे।
इस दौरान जाँच एवं काउंसलिंग भी की गई। लोगों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए सरकारी सेवाओं जैसे मनहित ऐप और टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मनकक्ष प्रभारी डॉ. नबी अहमद फारुकी, नर्सिंग ऑफिसर सीमा डेविड, मंदिर और ट्रस्ट समिति के सदस्यगणों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।






