ad
best news portal development company in india

वोट के अधिकार का उपयोग करें – एसडीएम विशाल धाकड़

SHARE:

     धार  इकबाल खत्री 15 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 

                    कुक्षी – वोट जैसा कुछ नहीं – वोट जरूर डालेंगे हम इस थीम पर 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , कुक्षी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आईएएस विशाल धाकड़ ने संस्था के स्टॉफ तथा उपस्थित मतदाताओं के साथ पहली बार मतदान करने के लिए उत्सुक नवीन मतदाता छात्राओं को मतदान के हर अवसर पर मतदान करने की शपथ ग्रहण करवाई । इस अवसर पर आपने कहा कि मतदाताओं को अपने मतदान के अधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक रहना चाहिए । मतदान हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी । मतदाता दिवस का उद्देश्य भी मतदाताओं को जागरूक करना तथा मतदान में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है । कार्यक्रम के अवसर पर तहसीलदार सहदेव मोरे ने भी मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया । संस्था के प्राचार्य नरेन्द्र कुमार सिर्वी , वरिष्ठ शिक्षक कविता मुकाती ,

                 प्रधानाध्यापक जीवन अलावा , नीतेश गोयल सहित स्टॉफ सदस्यों ने एसडीएम विशाल धाकड़ व तहसीलदार सहदेव मोरे का स्वागत किया । संविधान की अवधारणा तथा मतदाता को मतदान के अधिकार के सम्बंध में वरिष्ठ श्री बी. एल. गेहलोत ने भी इस अवसर पर विचार व्यक्त किए। अनुभाग से विजय शिन्दे व धर्मराजसिंह सोलंकी भी उपस्थित थे । संचालन विनय खामगांवकर ने किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *