ad
best news portal development company in india

76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके ने ध्वज वंदन किया

SHARE:

श्रीमती उईके ने मुख्‍यमंत्री संदेश का किया वाचन

बिलाल खत्री

अलीराजपुर  जिले में गणतंत्र दिवस का समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय खेल परिसर मैदान अलीराजपुर में आयोजित हुआ। लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग एवं प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान , प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काशीनाथ सिंह , विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरीबाई खरत , कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर , पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास , मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रखर सिंह , अनुविभागीय अधिकारी  तपीस पांडे , संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रियांशी भंवर , डिप्टी कलेक्टर  जीपी अग्रवाल , सुश्री निधि मिश्रा समेत जिले के अधिकारी – कर्मचारी , भाजपा जिला अध्‍यक्ष  संतोष परवाल , पत्रकार गण जिले के गणमान्य नागरिक एवं शहर के बालक बालिकाएं बडी संख्या में उपस्थित थे।  

 कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके द्वारा ध्वज वंदन कर किया । ध्वज वंदन के पश्चात उपस्थित गणमान्य जन , वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रगान एवं मप्र गान किया । तत्पश्चात प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके  ने  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया । संदेश में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव का समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए उनका विजन एवं इस विजन प्राप्ति के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख रहा । संदेश वाचन के पश्चात प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके, कलेक्टर डॉ बेडेकर एवं पुलिस अधीक्षक  व्यास ने जिले की खुशहाली के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोडे । गुब्बारे उड्डयन के पश्चात पुलिस के जवानों द्वारा हर्ष फायर किया । हर्ष फायर के दौरान पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई ।

पुलिस , वन विभाग , जिला जेल , एनसीसी , स्काउट गाइड के जवानों एवं स्कूलों के छात्र छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट करते हुए प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके, कलेक्टर डॉ बेडेकर एवं पुलिस अधीक्षक  व्यास को सलामी दी गई । प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके ने परेड दलों के कप्तानों से हाथ मिलाकर परिचय लिया । प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके के द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेट स्वरूप देकर शहीदों के परिजनों एवं लोकतंत्र के सेनानियों का सम्मान किया ।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में अलीराजपुर के 10 स्कूलों के 300 से अधिक बच्चों द्वारा एक तारतम्य सामूहिक पीटी का प्रदर्शन किया । इसके पश्चात अलीराजपुर के पटेल पब्लिक स्कूल , डॉन बॉस्को स्कूल , शासकीय महाविद्यालय अलीराजपुर एवं  शा.उ.मा वि. गणात सहित अन्‍य शासकीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी ।  स्कूल के छात्र -छात्राओं द्वारा महाकुंभ एवं महिला सशक्तिकरण के साथ देश भक्ति करने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुति दी ।

कार्यक्रम के अंत में वर्ष भर में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके  , सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान , जोबट विधायक श्रीमती सेना पटेल , कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर , पुलिस अधीक्षक  राजेश व्यास द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया । इसके साथ ही मार्च पास्ट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दल को पुरस्कृत किया गया ।

एनसीसी एवं स्काउट गाइड श्रेणी में सर प्रताप उत्कृष्ट विद्यालय ने प्रथम स्थान , कन्या उच्च. मा. वि. बहारपुरा को द्वितीय स्थान एवं पीजी कॉलेज के जवानों को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रेणी में शासकीय महाविद्यालय प्रथम स्‍थान ,  पटेल पब्लिक स्कूल  अलीराजपुर के छात्र -छात्राओं ने द्वितीय  स्थान एवं  मार्च पास्ट परेड  में एसएएफ पुलिस बल प्रथम , जिला होमगार्ड बल को द्वितीय एवं जिला महिला पुलिस बल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । जूनियर में एनसीसी सीनियर पीजी कॉलेज प्रथम , शासकीय कन्या मा. विद्यालय द्वितीय एवं ग्राम सुरक्षा समिति दल ने तृतीय स्थान प्राप्‍त किया । कार्यक्रम के दौरान विभागों ने मप्र शासन द्वारा संचालित योजनाओं की झांकियां प्रदर्शित की । इसमें पुलिस विभाग द्वारा खाटला बैठक एवं महिला पुलिस दीदी को प्रर्दशित करती झांकी को प्रथम स्थान , जिला शिक्षण केन्द्र द्वारा अटल टिंकरिंग लैब , एफएलएन मेला  से संबंधित झांकी को द्वितीय स्थान तथा  महिला एवं बाल विकास द्वारा हम होंगे कामयाब अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को दर्शाती हुई झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । इसके साथ ही प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके द्वारा सौरव विद्यालय के विशेष भोज कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया गया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *