ad
best news portal development company in india

हाईवे पर लूटडकैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

SHARE:

बिलाल खत्री
झाबुआ इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर अज्ञात बदमाशों ने रोड पर रापी लगाकर कार का टायर पंचर कर दिया, और वाहन रुकते ही फरियादी व उसके भाई से मारपीट कर एक सोने की अंगूठी, एक टूटी हुई सोने की चेन, ₹12,000 नकद, तथा आधार कार्ड लूटकर फरार हो गए। इस पर थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्रमांक 673/2025, धारा 309(4) BNS के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
टीम गठन व कार्रवाई का विवरण:
उक्त लूट के अलावा इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर हुई लूट एवं डकैती की अन्य घटनाओं के मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया। जिस पर से इन टीमों द्वारा कल दिनांक 24 सिंतम्बर 2025 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर लूटा हुआ मश्रुका बरामद किया गया।

उक्त कार्यवाही के अंतर्गत आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके गिरोह का पर्दाफाश किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम निम्नानुसार हैं
1.पानसिंह पिता दीता सोलंकी निवासी भूतेड़ी (उम्र 28 वर्ष)
2.दरूपिता नारसिंह पणदा निवासी माछलिया (उम्र 48 वर्ष)
3.रादु पिता रामा भूरिया निवासी भूतेड़ी (उम्र 27 वर्ष)
अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। जिन्हे भी जल्द गिरफ्तार किया जावेगा।
जप्त मश्रुका:1. सोने की चेन (कीमत ₹55,000) 2,फरियादी का आधार कार्ड 3.मोटरसाइकिल HF Deluxe (MP45MK2698) – कीमत ₹45,000 | 4.₹8,500 नकद
कुल जप्त मशरूका ₹1,08,500/-
सराहनीय कार्य निरीक्षक आर.सी. भास्करे (थाना प्रभारी कोतवाली झाबुआ), उप निरीक्षक अशोक बघेल (चौकी प्रभारी पिटोल), उप निरीक्षक रामसिंह चौहान (चौकी प्रभारी माछलिया), सउनि. रमेश मिनामा, प्र.आर. 323 दिलीप डावर, प्र.आर. 524 मनोहर भुरिया, प्र.आर. 62 रतन मोर्य, प्र.आर. विजय शर्मा, प्रआर. रतन, आर. 30 गमतु किराडे, आर. कृष्णा, आर. संजय चौहान द्वारा किया गया कार्य अत्यंत सराहनीय रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त पुलिस टीम को नगद इनाम से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *