ad
best news portal development company in india

चांदपुर पुलिस के द्वारा चोरी के फरार ईनामी आरोपी को गिरफतार, चांदपुर पुलिस के अतिरिक्‍त अन्‍य तीन थानों को भी आरोपी की तलाश थी

SHARE:

 

बिलाल खत्री

                अलीराजपुर जिले में पूर्व मे कोतवाली पुलिस को दिनांक 04.09.2024 को 5, सदस्‍यीय चोरी की वारदात करने वाली गेंग को गिरफतार किया गया था। उक्‍त गेंग से पूछताछ करने पर इनके द्वारा इनके एक अन्‍य सदस्‍य इडा पिता भलिया, निवासी भयडिया चौक के साथ मिलकर कोतवाली मे 4, सोरवा,  चांदपुर एवं आंबुआ में 1-1,चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, आरोपी ईडा तभी से फरार चल हरा था, जिसकी गिरफतारी के लिये चांदपुर, कोतवाली, सोरवा एवं आंबुआ पुलिस लगातार प्रयासरत थी तथा इसकी गिरफतारी सुनिश्चित करने के लिये थाना चांदपुर कोतवाली मे 5-5 हजार रूपये एवं आंबुआ -सोरवा में 2-2, हजार रूपये नगद ईनाम की उदघोषणा की गई थी। चांदपुर पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 20.01.25 को मुखबीर की सूचना पर 5, थानों के चोरी के अपराध में फरार आरोपी इडा उर्फ इंडिया को गिरफ्तार करनें मे सफलता मिली। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से थाना चांदपुर, आंबुआ, सोरवा एवं कोतवाली के 5,अपराधों में चोरी किए गये चाँदी के जेवरात करीबन 5, किग्रा कुल कीमती किमती करीब 4, लाख 50, हजार रूपये के जप्‍त किये गये हैं। आरोपी की गिरफतारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी योगेन्द्रसिंह सोजतिया, सउनि यशवंत पाटीदार, प्र.आर. 169 जुवानसिह, प्र.आर. 101 निलेश पाल, आर 245 दिनेश, का सराहनीय योगदान रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *