बिलाल खत्री
आलीराजपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुख्यालय पर स्थित सर प्रताप शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि ,पाॅलिटेक्निक काॅलेज में विधिक साक्षरता शिविर का आयाेजन किया गया । इस शिविर के माध्यम से अधिकारियों द्वारा छात्राओं को बाल अधिकारों की जानकारी दी गई । उन्होने बताया कि बाल अधिकारी बच्चों का मानव अधिकारी है इन अधिकार के तहत जीवित रहने का अधिकार, विकास का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार और भागीदारी का अधिकार शामिल है । हम किसी बच्चे के अधिकारों की रक्षा करते है और उसकी मदद करते है, तो यह हमारे स्वस्थ समाज के निर्माण में एक बेहतरीन प्रयास होगा। इस शिविर के माध्यम से बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने और स्वयं भी सुरक्षित रहने और दूसरों की भी रक्षा करने का आव्हान साथ अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी पालन करवाने का आग्रह किया ।
इस शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित संस्था प्राचार्य एवं अन्य स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे ।






