ad
best news portal development company in india

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार स्वास्थ्य शिविरों में अब तक 20 हजार से अधिक महिलाओं की हो चुकी है स्क्रीनिंग

SHARE:

बिलाल खत्री
बुरहानपुर शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से बुरहानपुर जिले में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान व्यापक स्तर पर जारी है।कलेक्टर हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के संयुक्त समन्वय से संचालित है। कलेक्टर सिंह द्वारा इस अभियान की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

इसी कड़ी में खकनार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में 14 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगा, जिसका लक्ष्य जिले की हर महिला और किशोरियों तक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाना है।
इसी श्रृंखला में बुधवार को आयोजित शिविरों में जिला चिकित्सालय एवं अमुल्लाखुर्द में 1000 से अधिक महिलाओं एवं किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

जिसमें हीमोग्लोबिन, सिकल सेल, ब्लड प्रेशर, शुगर, कैंसर और एएनसी की जांच की गयी। जिले में अब तक 20 हजार से अधिक महिलाओं की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के प्राप्त जानकारी अनुसार ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’’ अभियान के तहत बुरहानपुर जिला प्रदेश में 9वें स्थान पर है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *