ad
best news portal development company in india

जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न प्रकरणों के निराकरण में देरी मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की कार्यों में तेजी एवं गुणवत्ता लाने के दिये निर्देश

SHARE:

बिलाल खत्री
बुरहानपुर शासकीय योजनाओं संबंधी प्रकरणों के निराकरण में देरी होने पर कलेक्टर हर्ष सिंह ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बैंक अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि, कार्यों में तेजी लायें। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि, प्रकरणों को अकारण लंबित ना रखा जाये एवं उनका प्राथमिकता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करें। विदित है कि, जिला स्तरीय सलाहकार समिति की जून तिमाही की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में विभिन्न विभागों में संचालित शासकीय योजनाओं की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई।
कलेक्टर सिंह ने बैंक अधिकारियों को कहा कि, इस बात का विशेष ध्यान रखा जायें कि, ऋण स्वीकृति एवं बैंकिंग कार्यों में कस्टमर को परेशानी न हो, उन्हें आसानी से सुविधाएं उपलब्ध करायी जायें। पशुपालन, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी बैंकर्स से चर्चा कर प्रकरणों को जल्द अप्रूव करायें एवं पोर्टल पर भी एन्ट्री करना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता लाने की बात भी कही।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बैंकर्स से समन्वय स्थापित कर शासकीय योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। समस्त बैंकर्स पीएमएफएमई योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना इत्यादि अन्य योजनाओं संबंधी प्रकरणों पर विशेष ध्यान देवें।

बैठक में कलेक्टर सिंह ने कहा कि, बैंकों में जो प्रकरण लंबित है, उन्हें शीघ्रता से निराकृत करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन को प्राथमिकता दे।बैठक में अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ वीरसिंह चौहान, आरबीआई से अग्रणी जिला अधिकारी राम नागर, एलडीएम बुरहानपुर महावीर सिंह राय सहित सभी बैंकों के नोडल अधिकारी एवं अन्य स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *