ad
best news portal development company in india

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की एव विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

SHARE:

बिलाल खत्री
बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागृह बड़वानी में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कुपोषण की निगरानी, आंगनवाड़ी में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाना तथा बच्चों और महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने हेतु जोर दिया।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, और पोषण अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

आंगनवाड़ियों में गर्भवती महिलाओं को जल्द चिन्हित करे, प्रसव पूर्व 4 एएनसी जांच एवं टीकाकरण कारवाई जाए और बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार का वितरण नियमित और पारदर्शी तरीके से हो। आंगनवाडी समय से खुले एवं पोषण ट्रैकर ऐप पर सभी आँकड़ों की सही-सही प्रविष्टि सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए।बैठक में जिला परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास आर एस गुड़िया, सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *