ad
best news portal development company in india

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दिव्यांगजनों के लिए पानसेमल में हुआ शिविर संपन्न हुआ

SHARE:

बिलाल खत्री
बड़वानी सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय विभाग बड़वानी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पानसेमल में आयोजित दिव्यांगता स्क्रीनिंग शिविर में 0 से 18 वर्ष के संभावित दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग एवं जांच उपरांत चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

उप संचालक सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग रौनक सोलंकी से प्राप्त जानकारी अनुसार इस शिविर में कुल 133 पंजीयन हुए जिसमें से 17 मेडिकल प्रमाण पत्र, 21 यूडीआईडी कार्ड, 03 पेंशन प्रकरण, 09 सिकल सेल के दिव्यांग जन चिह्नित कर चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।उक्त शिविर मे जिला मेडिकल बोर्ड , जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *