ad
best news portal development company in india

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत हितग्राही सम्मेलन का हुआ आयोजन

SHARE:

हितग्राहियों को किया गया हितलाभ का वितरण सफाई मित्रों को दी गई सफाई किट

इक़बाल खत्री 

खरगोन। राज्य शासन के निर्देशानुसार खरगोन जिले में 11 दिसम्बर 2024 से प्रारंभ कर 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया गया है। इस अवधि में जिले की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के वार्डों में शिविर लगाकर केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ पाने से शेष रह गये पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया गया है। इस अभियान में 45 हितग्राही मूलक योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को जोड़ा गया है तथा आमजनों से जुड़ी 63 शासकीय सेवाओं से संबंधित आवेदकों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। 

27 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय अभियान के अंतर्गत हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय खरगोन में पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में कार्यक्रम आयोजित कर जन कल्याण अभियान में पात्र पाये गए हितग्राहियों को विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  आकाश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी द्वारा हितलाभ का वितरण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम बीएस कलेश, संयुक्त कलेक्टर सत्यनाराण दर्रो, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एमआर निगवाल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  पवन शाह, शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी  उमेश जोशी एवं अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे। इस अवसर पर इंदौर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। 

विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने इस अवसर पर हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर 11 दिसंबर को गीता जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान प्रारंभ किया गया था, जो 26 जनवरी तक चला है। पात्रता होने के बाद भी जो व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए थे, उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए यह अभियान चलाया गया । इस अभियान में घर-घर जाकर सर्वे किया गया है और पात्र लोगों से आवेदन लेकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया गया है। प्रदेश सरकार की यह एक अच्छी पहल है। इस अभियान के बाद जनता से आवाज आयी है कि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा है। योजनाओं का लाभ लेकर आमजन समृद्ध होंगे और इससे प्रदेश तरक्की की राह पर अग्रसर होगा। विधायक ने कहा कि इस अभियान को अमली जामा पहनाने में सारे सरकारी अमले ने अच्छा काम किया है। 

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने इस अवसर पर बताया कि खरगोन जिले में 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक गांव एवं शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्डों में शिविर लगाकर योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र लोगों से आवेदन लेकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया गया है। जो व्यक्ति अपात्र पाये गए हैं, उन्हें बता दिया गया है कि किस कारण वे अपात्र हैं। इस अभियान के अंतर्गत जिले में 01 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए । जिनमें से 98 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण किया गया है। 

कार्यक्रम में नगर पालिका खरगोन द्वारा सफाई मित्रों श्रीमती बिन्नो समीर, श्रीमती शकीला समीर, कलीम सलीम, पप्पु सुभाष, अबरार युनूस, समशुद्दीन इस्माइल को सफाई किट का वितरण किया गया। यह सफाई मित्र नगरीय क्षेत्र खरगोन को साफ स्वच्छ बनाएं रखने में विशेष योगदान देते हैं। नगर पालिका द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत बसंती बाई को 20 हजार रुपये, मुकेश कुमार ओछाने को 50 हजार रुपये एवं बाबू खां को 50 हजार रुपये का ऋण वितरण किया गया। कार्यक्रम में ऊन बुजुर्ग की श्रीमती सबीरा बी एवं रीना जगदीश को कल्याणी पेंशन, पंढरी मंगल को वृद्धावस्था पेंशन, सुन्दरलाल अर्जुन को आयुष्मान कार्ड, ग्राम बड़ी के रायला आवासे एवं सेवा सिंह कुशवाह को ड्राईविंग लायसेंस, पिपराटा के महेश कुशवाह को संबल कार्ड और बैजापुरा के अंकित रामलाल को जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से युक्ती गुप्ता एवं मनाली फातीमा को लाड़ली लक्ष्मी योजना के स्वीकृति पत्र एवं राजस्व विभाग की ओर से नामांतरण एवं खसरा नकल प्रदान की गई।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *