ad
best news portal development company in india

04 फरवरी को रामघाट मण्डलेश्वर में निर्झरणी महोत्सव का आयोजन

SHARE:

 

इक़बाल खत्री

खरगोन। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नर्मदा जयंती के अवसर पर आगामी 04 फरवरी 2025 को रामघाट मण्डलेश्वर में निर्झरणी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के दौरान आमंत्रित दलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने इस आयोजन के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है और निर्देशित किया है कि आयोजन के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाए।

निर्झरणी महोत्सव आयोजन के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मण्डलेश्वर को नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा नायब तहसीलदार टप्पा मण्डलेश्वर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी मण्डलेश्वर को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेश्वर, मण्डलेश्वर एवं करही पाडल्या तथा जनपद पंचायत महेश्वर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अपने क्षेत्र के अंतर्गत इस आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *