ad
best news portal development company in india

बाल आयोग सदस्य श्रीमती निनाम की अध्‍यक्षता में समन्‍वय बैठक का आयोजन

SHARE:

बिलाल खत्री

                अलीराजपुर  मध्‍यप्रदेश राज्‍य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार बाल आयोग सदस्य श्रीमती सोनम निनाम की अध्‍यक्षता में समन्‍वय बैठक का आयोजन कलेक्टर सभा कक्ष में किया गया ।

                    इस दौरान सदस्‍य श्रीमती निनामा ने उपस्थित संबंधित विभाग के  अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं भोजन की मात्रा पर विशेष ध्यान दिया जाए , सभी शैक्षणिक संस्थान में शौचालय का निर्माण एवं साफ सफाई पर प्रत्येक विद्यालय को निर्देशित किया जाए । जिले में संचालित सभी मान्‍यता प्राप्‍त विद्यालयों को निर्देशित किया जाए कि शिक्षक एवं वाहन चालकों का पुलिस सत्यापन आवश्यक रूप से करा कर मुख्यालय को अवगत कराएं  एवं जिले में समस्त छात्रावासों में नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराए ।

                        इस दौरान उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विद्यालय एवं छात्रावास परिसर की जांच करें कहीं कोई बिजली के तार खुल तो नहीं है साथ ही ट्रांसफार्मर भी सुरक्षित है । उन्‍होने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में कोई बाल मजदूर न करें , कार्य योजना एवं एक अभियान चलाकर कर बाल श्रम पर पूर्णत: रोक लगाई जाए । उन्‍होने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला परिवहन अधिकारी के साथ समन्‍वय स्‍थापित कर समस्‍त स्‍कूल बस एवं अन्‍य वाहन की जांच करें साथ ही सुनिश्चित करें कि समस्‍त स्‍कूल वाहन शासन के नियम का अनुसार संचालित है । उन्‍होने स्वास्थ्य विभाग के अमले को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में दिव्‍यांग बच्‍चों के नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करें ।

                    इस दौरान प्रभारी जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं अपर कलेक्टर  वीरेन्द्र सिंह बघेल , डिप्‍टी कलेक्‍टर  निधि मिश्रा , महिला बाल विकास , शिक्षा विभाग , आदिम जाति कल्‍याण विभाग , श्रम विभाग ,विद्युत विभाग  आदि संबंधित विभाग प्रमुख उपस्थित थे । उक्त  जानकारी महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा दी गई।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *