ad
best news portal development company in india

न्यायाधीश ने स्कूली बच्चों को दी कानूनी जानकारी

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडलेश्वर द्वारा शासकीय कन्या एवं उच्चतर माध्यमिक हायर सेकंडरी स्कूल, पिपलिया, शासकीय हाई स्कूल बड़दिया एवं शासकीय हाई स्कूल कतरगांव में नालसा बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक साक्षरता शिविर एवं नालसा नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं तथा नशा उन्मूलन के लिए डॉन योजना पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में सचिव एवं वरिष्ठ खंड न्यायाधीश सुश्री प्रीति जैन ने स्कूली बच्चों को पॉक्सो एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट बाल विवाह निषेध अधिनियम सहित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्याय पाना सबका अधिकार है, दोषियों की जवाबदेही तय कर शांति और स्थिरता को बढ़ावा देना न्याय है। न्याय का उद्देश्य है कि अपराधों के विरुद्ध वैश्विक स्तर पर न्याय सुनिश्चित करना। न्याय पाने का अधिकार सबका है। आपके सामने अन्याय हो रहा हो तो आप उसके साथ न्याय करें, जो सत्यता के आधार पर हो। शिविर में विद्यालय के प्राचार्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *