ad
best news portal development company in india

वार्ड 41 में स्मार्ट-मीटर लगाने आए बिजली विभाग के कर्मचारियों को स्थानीय निवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल / मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्मार्ट-मीटर के नाम पर तानाशाही कर रहा बिजली विभाग के कर्मचारियों को आज फिर स्थानीय निवासियों के विरोध का सामना पड़ गया। नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 41 में स्थित अहाता मनक्शा के निवासियों ने स्मार्ट-मीटर लगाने आए बिजली विभाग के कर्मचारियों को बिना मीटर लगाए वापिस लौटा दिया इस दौरान कांग्रेस के नेता अहमद अकबर खान भी स्थानीय निवासियों के साथ स्मार्ट-मीटर का विरोध कर रहे थे।

स्मार्ट-मीटर का विरोध कर रही महिलाओं का कहना है की स्मार्ट-मीटर लगने के बाद बिल दुगना और तिगुना आएगा हमारा घर बड़ी मुश्किल से चलता है घर के खर्चे बहुत ज़्यादा है और कमाई इतनी नही है की हर महीने हज़ारों रुपए बिजली के बिल के भर सके और दूसरी मुसीबत विजिलेंज राशि जो हज़ारों रुपए की है बिजली विभाग ज़बरदस्ती वसूलने पर अड़ा हुआ है ये हज़ारों रुपए की राशि हम गरीब लोग कहाँ से भरे जनता सरकार इसलिए चुनती है कि उनको राहत प्रदान हो सके लेकिन ये सरकार तो सरदर्द बन गई है और गरीबो का खून चूस रही है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *