ad
best news portal development company in india

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही

SHARE:

मोहम्मद ज़िया

आवेदक :- श्री रामविलास गुर्जर, संचालक द सेंट पीटर्स कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल, नगीन नगर,एरोड्रम रोड इंदौर

आरोपी :- नीरज गर्ग, खंड श्रोत समन्वयक(BRC), इंदौर शहर – 1, शिक्षा विभाग इंदौर,उम्र 45 वर्ष

रिश्वत राशि- 30,000/-

विवरण :- आवेदक रामविलास गुर्जर संचालक द सेंट पीटर स्कूल ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर श्री राजेश सहाय को आवेदन प्रस्तुत किया कि नीरज गर्ग,BRC खंड श्रोत समन्वयक इंदौर अर्बन 1,स्कूल की मान्यता नवीनीकरण के लिए 80000 रूपये की मांग कर रहा है।

तस्दीक के लिए आवेदक की बात अनावेदक से कराई गई तो अनावेदक ने 50000/-रुपए पड़ोस के ओएसिस स्कूल के कर्मचारी कमल सिंह वीरजी को देने का कहा। आवेदक ने दिनांक 25/8/25 को वीरजी को रुपए दे दिए।

आज दिनांक 26/8/25 को शेष 30000/-रुपए आरोपी को देना तय हुआ। इसके लिए ट्रैप दल तैयारी से आवेदक के साथ रवाना किया गया।

आरोपी नीरज गर्ग ने आवेदक श्री रामविलास गुर्जर को रिश्वत राशि लेकर कालानी चौराहा पर शाम 6 बजे बुलाया। जैसे ही आवेदक ने रिश्वत राशि आरोपी को दी आसपास तैनात लोकायुक्त दल ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

ट्रेपदल

डीएसपी सुनील कुमार तालान ,कार्यवाहक निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक आशीष नायडू, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक रामेश्वर निंगवाल, आरक्षक सतीश यादव एवं चालक शेरसिंह ठाकुर

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *