खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन । शहर में नगर पालिका द्वारा निरन्तर चलाई जा रही अतिक्रमण हटाओं मुहिम के अंतर्गत अस्थाई अतिक्रमणों से शहर को मुक्त करा कर सुगम आवागमन की व्यवस्था हेतु निकाय द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो से अस्थाई अतिक्रमणों को हटवाया जाने की कार्यवाही के अंतर्गत आज कसरावद रोड से अतिक्रमणों को निकाय टीम के द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नगर पालिका द्वारा कडे कदम उठाये जा रहे है। इसी क्रम में आज शहर के कसरावद रोड क्षेत्र में मुहिम चलाई जाकर मेला ग्राउंड व रोड के साईड में गुमठीयां रख अतिक्रमण करने वालो पर रिमुव्हल कार्यवाही की गई रोड के किनारे दुकानों के बाहर सामान/सायबान व वाहन आदि अव्यवस्थित पार्क करने से 01 ट्राली बल्लीयों को जप्त किया गया एवं दुकानों के बाहर सडक पर रखे सामान को नगर पालिका द्वारा जब्त करने की कार्यवाही के साथ सायबान/टीनशेड गुमठियों आदि अस्थाई अतिक्रमणों को हटवाया जाने की कार्यवाही की गई है।
सीएमओ सुश्री कमला कौल द्वारा बताया गया कि, निकाय टीम के द्वारा शहर में उक्त मुहिम दिनांक 18.08.2025 से निरंतर चलाई जा रही है , आज सेे पहले शहर के एम.जी.रोड, तिलकपथ , मोहन टाकिज से होते हुए गौशाला मार्ग से उमरखली रोड,जवाहर नगर , डायवर्सनरोड एवं बावडी बस स्टेण्ड बिस्टानरोड पर की गई थी। उक्त दुकानों के बाहर सायबान/सामग्री रख अनाधिकृत अतिक्रमण से मार्ग संकडा होकर आवागमन प्रभावित होता है तथा मुख्य मार्ग होने से दुर्घटनाओं की भी प्रबल संभावना बनी रहती है। निकाय द्वारा उडनदस्ता वाहन के माध्यम से सतत ऐलान व व्यापारीयों को चेतावनी दी जा रही है, निकाय द्वारा रिमुव्हल कार्यवाही के पश्चात किसी प्रकार से पुनरावृत्ति कर पुनः अतिक्रमण ना हो इस हेतु उडनदस्ता वाहन के माध्यम से चेतावनी दी जाने के साथ न.पा. कर्मचारीयों द्वारा निगरानी भी रखी जा रही है।
प्र.राजस्व अधिकारी महेश वर्मा द्वारा बताया गया कि, निकाय द्वारा प्राप्त शिकायतों के निराकरण के उद्देश्य से शहर में अस्थाई अतिक्रमण हटाने की मुहिम निरंतर चलाई जाकर मुख्य मार्गो पर अनाधिकृत रूप से सामग्री रख अस्थाई अतिक्रमण पाये जाने पर निकाय द्वारा सामग्री जप्त करने की कार्यवाही की गई है, जिसके तहत मेला ग्राउण्ड परिसर के आस-पास के क्षेत्र में बांस बल्ली व गुमठीयां रख कर अतिक्रमण होने से रिमुव्हल कार्यवाही के अंतर्गत अनाधिकृत रूपसे बांस बल्ली रख कर लगभग एक ट्राली में बांस बल्ली को जप्त करने की कार्यवाही की गई। तथा अतिक्रमण, कर रखी गई गुमठियों को रिमुव्हल कार्यवाही की जाकर हटवाया गया । रोड के समीप रखी कैरेट आदि सामग्री को जप्त करने की कार्यवाही अमल में लाई गई है। उक्त कार्यवाही को देखते हुए अनाधिकृत गुमठीधारको कें द्वारा स्वयं ही अपनी अनाधिकृत अतिक्रमणों हटाएं जाने की पहल भी की गई है। उक्त कार्यवाही निरंतर चलाई जाकर शहर के संपूर्ण मुख्य मार्गो पर लगातार जारी रहेगी। जिससे शिकायतो के निराकरण के साथ नागरिको को सुगम आवागमन भी उपलब्ध कराया जाने में मददगार साबित होगा। निकाय टीम में राजस्व अधिकारी महेश वर्मा ,प्र.राज.निरीक्षक राजेन्द्र चौहान व राहुल डांडोलिया, जोली पीटर, विवेक ठक्कर, राकेश डंडीर प्रदीप यादव व सफाई कर्मचारीगणों की उपस्थिति में कार्यवाही सपन्न हुई। उक्त कार्यवाही में न.पा. की सफाई संरक्षक टीम का भी सराहनीय सहयोग रहा।
श्रीमति छाया जोशी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खरगोन के द्वारा समस्त व्यापारीयों से अपील की गई है कि वे शहर में अनाधिकृत अतिक्रमण नही करें तथा अपना व्यापार दुकानों के अंदर सामग्री रख कर ही करें एव दुकानों के बाहर किसी प्रकार की सामग्री/सायबान इत्यादि नही रखी जावे/हाथ ठेला चालक अपना व्यवसाय चलित रूप में करे जिससे स्थाई रूप से ठेले रोड पर खडे नही रहने से मार्ग भी चौडा रहेगा व दुर्घटनाओं में भी कमी आने के लिए आपका सहयोग मिलेगा। इसलिए समस्त दुकानदार/हाथ ठेला चालक निकाय द्वारा की जाने वाली कार्यवाही से बचें तथा सुगम यातायात में जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करे।






