ad
best news portal development company in india

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर खरगोन पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही है शांति समिति की बैठक व मोहल्ला मीटिंग

SHARE:

  खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री 

पुलिस ने सभी समुदाय के लोगों से शांति व भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील की,
धार्मिक शांति और भाईचारे का दिखा अनोखा उदाहरण: हिन्दू, मुस्लिम, सिख, क्रिश्चियन और अन्य समुदाय के अनुयाई आए एक साथ मंच पर,
बैठक मे सोशल मीडिया पर फेक न्यूज वाइरल न करने व अफवाहो पर ध्यान न देने के बारे मे दी सख्त हिदायत।

खरगोन। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को समाज के गणमान्य नागरिको के साथ बैठक ली जाने हेतु निर्देशित किया गया था ।

इसी क्रम मे जिले के समस्त थानों एवं चौकियों पर कानून व्यवस्था व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए थाना व चौकी क्षेत्रों के शांति समिति के सदस्य व समाज के गणमान्य नागरिको की बैठक ली गई है । बैठक मे सभी क्षेत्र वासियों से आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने में सहयोग करने की अपील की गई । उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा भी इस पहल को सराहा गया व आगामी त्यौहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण भाई चारे से गणेश उत्सव,डोल ग्यारह,अनंत चतुर्दशी,विसर्जन एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व मनाने के सम्बन्ध में प्रत्येक समुदाय के लोगों ने आश्वासन दिया है एवं पुलिस व प्रशासन का हरसंभव सहयोग करने हेतु आश्वासन दिया है ।

साथ ही उक्त शांति समिति की बैठक व मोहल्ला मीटिंग मे कई विषयों पर चर्चा की गई जिसमे विशेष कर सभी क्षेत्र वासियों से फेक न्यूज (Fake News), रुमर्स (Rumors) और अफवाहों से बचने के लिए अपील की गई । सोशल मीडिया पर शेयर होती हर विडियोज व मैसेज पर बिना जांचे व बिना सोचे समझे यकीन न करे । साथ में चेतावनी दी कि सांप्रदायिक हिंसा भड़काने वालो पर कड़ी करवाई की जाएगी । इस संबंध मे जारी हुई प्रतिबंधात्मक आदेश की भी जानकारी दी गई ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *