ad
best news portal development company in india

कलेक्टर एवं एसपी ने किया विसर्जन स्थल का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

SHARE:

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री


बुरहानपुर त्यौहारों के मद्देनजर कलेक्टर हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने संयुक्त रूप से व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से स्थलों का मौका-मुआयना किया। उन्होंने गणेशोत्सव अंतर्गत प्रतिमा विसर्जन हेतु हतनूर पुल, राजघाट स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने अन्य समस्त विसर्जन स्थलों पर टेंट, लाईट, साउंड, साफ-सफाई, स्टॉपर की व्यवस्था, होमगार्ड जवानों की ड्यूटी, क्रेन, बैठक व्यवस्था, बोट व्यवस्था सहित इत्यादि तैयारियांँ पहले से ही करवाने के निर्देश दिये।


कलेक्टर सिंह ने कहा कि, सभी विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम रहे। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो, सभी अधिकारी-कर्मचारी अलर्ट मोड पर रहकर अपने कार्य-दायित्वों का निर्वहन करें।

यह सुनिश्चित किया जाये कि आवागमन प्रभावित ना हो, नागरिकों को जागरूक किया जाये। कलेक्टर ने पहुँच मार्ग के समतलीकरण एवं मरम्मत करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया। वहीं विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि, निर्बाद्ध रूप से व्यवस्थाएं संचालित रहें।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *