ad
best news portal development company in india

आईटीआई सेगांव के प्रशिक्षणार्थियों ने ग्लोबल स्किल्स पार्क भोपाल की आधुनिक लैब का किया भ्रमण

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । मध्य प्रदेश कौशल विकास परियोजना के अंतर्गत संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क भोपाल में संचालित 09 कोर्सों में एक वर्षीय एडवांस तकनीकी प्रशिक्षण की जानकारी के लिए प्राचार्य सुनील क्षेत्रे के मार्गदर्शन में गत दिवस शासकीय आईटीआई सेगांव के इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के वरिष्ठ प्रशिक्षणार्थियों को भ्रमण कराया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों के साथ संस्था से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के वरिष्ठ बैच की प्रभारी सुश्री ग्रेसी सोनवे, कम्प्यूटर ऑपरेटर सुनील चौहान भी साथ में थे।

  ग्लोबल स्किल्स पार्क भोपाल पहुँच कर प्रशिक्षणार्थियों को वहाँ पर पदस्थ श्रीमती वर्षा मिश्रा एवं विशाल श्रीवास्तव द्वारा ग्लोबल स्किल पार्क की एडवांस मशीनों एवं कोर्स के महत्व, इलेक्ट्रिकल पावर एंड डिस्ट्रीब्यूशन लैब में संचालित पैनल, कैपेसिटर,रिले इलेक्ट्रिकल इंस्ट्रूमेंटेशन लैब में संचालित करंट, इक्विपमेंट सोलर पैनल लैब में संचालित इंस्टॉलेशन सर्किट कनेक्शन के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया। यह कोर्स आई टी आई ट्रेड के छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी है, इन कोर्सों में प्रवेश लेने से छात्रों को निकटतम भविष्य में विदेश में रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *