संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री
अलीराजपुर, गत दिनों संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शिविरों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में बताया गया था कि स्वास्थ्य शिविर 23 अगस्त से 30 नवम्बर तक इंदौर संभाग के सभी जिलों में लगाए जाएंगे। कुल 29 स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। जिनमें पहला स्वास्थ्य शिविर कल झाबुआ के पेटलावद में लगाया जाएगा इसी क्रम में अलीराजपुर जिले में भी 2 स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे जो कि नवम्बर माह की 9 तारीख को चंद्रशेखर आजाद नगर(भाबरा) एवं 23 तारीख को सोंडवा में लगेंगे।
शिविरों में उच्च रक्तचाप, कैंसर, डायबिटीज, दंत, नेत्र रोग आदि की जांच कर मरीजों का निःशुल्क इलाज कराया जाएगा। इसमें सरकारी व निजी चिकित्सक, होम्योपैथी और आयुष महाविद्यालय के विशेषज्ञ भी सेवाएं देंगे। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों की जाँच कर चिन्हित कर उनका समुचित इलाज करना है।






