ad
best news portal development company in india

वन विभाग ओर माफियाओ की मिलीभगत से कट्ठीवाडा क्षेत्र मे पेड़ो की जमकर हो रही कटाई महेश पटेल,

SHARE:

पटेल ने जंगलो की कटाई को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री
अलीराजपुर । मप्र आदिवासी विकास परिषद के उपाध्यक्ष महेश पटेल कट्ठीवाडा विकासखंड के जंगलों में पेड़ो की बेतहासा कटौती को लेकर बुधवार को कट्ठीवाडा विकासखंड क्षेत्र का भृमण किया । भृमण के दोरान क्षेत्र के जंगलो मे वन कर्मचारियों ओर लकड़ी माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कटाई का मामला सामने आया। पटेल ने वन क्षेत्र के पेड़ो की अवैध कटाई को लेकर भाजपा सरकार ओर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा की वन विभाग ओर लकड़ी माफियाओ की मिलीभगत से कट्ठीवाडा क्षेत्र मे पेड़ो की अंधाधुन कटाई की जा रही है, जिसमे सागोन सहित अन्य बेशकीमती के सेकड़ो पेड़ काटे जा रहे है । पटेल ने बताया की मेरे द्वारा कट्ठीवाडा क्षेत्र के जंगलो का भृमण किया गया, यहा पर जंगल की जंगल साफ हो रहा है, रात के अँधेरे मे लकड़ी माफिया मशीनों से लेस होकर प्रतिदिन सागोन व अन्य लकड़ीया काटकर ले जा रहे है।

पटेल ने कहा की सरकार एक तरफ माँ के नाम पेड़ लगाने की बात करती है तो दूसरी तरफ माफिया रूपी बाप पेड़ काटने में लगे हुए हैं

पटेल ने कहा की सच्चाई का पता लगाना है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री ओर वन मंत्री कट्ठीवाडा वन क्षेत्र का दौरा करे तो पता चल जायेगा । पटेल ने मुख्यमंत्री ओर वन मंत्री से इसकी उच्च स्तरीय जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की माँग की है । इस अवसर पर आदिवासी विकास परिषद जिलाध्यक्ष अंगर सिंह चौहान, आदिवासी नेता गोहायड़ा भाई, पारु भाई, वेरसिंह बारिया आदि मौजूद थे ।

क्या है पूरा मामला

पटेल ने बताया की जोबट अन्तर्गत वन परिक्षैत्र कट्टीवाड़ा के अंतर्गत बीट कुसुम्बा के कक्ष क्र.।182 में लकड़ी चोरो द्वारा सागौन के बड़े वृक्ष ( ताजे व् हरे ) काटकर ले गये बृक्ष के टूठ के पासउनकी शाखायें ताजे व् हरे पड़े है सागौन वृक्ष कटाई के टूंठ की संख्या – 10 है जिसकी गोलाई 150 सेमी लगभग व् इसके ऊपर तक के है तथा सागीन कटाई इलेक्ट्रिक मशीन से काटना मिला , कटाई के 2 ताजे व् हरे टूठ पर बैंगनी रंग से नंबर लिखा हुआ है, शेष 8 ठूठ पर कोई भी न. नहीं लिखा हुआ है, जबकि सागौन वृक्ष के कटाई के ठूंठ ताजे व् हरे होकर एक ही समय अवधि क हैइस तरह के रबैया व् विभाग के जवाबदेहि कर्मचारी के संरक्षण से पास स्थित बीट कोठारमोहड़ा के कक्ष क्र. 147 में 1.50हेक्ट, लगभग क्षैत्र में जीपीएस N 2293128.24″ E 74° 935.99″ में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा सागौन व् मिश्रित प्रजाति केसेकड़ो ताजे व् हरे भरे वृक्ष की कटाई सफाई कार्य किया गया कटी लकड़ी मौके पर ही पड़ी है उक्त घटना आज से लगभग एक सप्ताह या इससे पूर्व की है लेकिन विभाग के जवाबदार कर्मचारी को सुचना होने के बावजूद भी आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नहीं की गई तथा बीट कनेरा के कक्ष क्र. 219 में आज से एक सप्ताह लगभग पूर्व कम्पा मद सेमिथ्रित वृक्षारोपण क्षत्र के अन्दर कनेरा के व्यक्तियों द्वारा रकवा -1.50 हेक्ट, लगभग क्षेत्र में काकड़िया के हरे भरे सेकड़ो वृक्ष को काट दिये गये जिसकी कार्यवाही नाम मात्र की कार्यवाही कर अपराधियों से सांठगांठ कर व प्रकरण की जॉँच के पूर्वे है ।

अग्रिम मनचाहा राशि वसूल कर वन परिक्षैत्र कट्रीवाड़ा से छोड़ दिये गये उक्त घटना बीट प्रभारी के संज्ञान में होने पर भी समय पर जाकर रोक नहीं पाये बीट प्रभारी की लापरवाही से सैकड़ो में हरी भरी लकड़ी काटी गई है व कुछ ठूंठ पर लाल रंग सेन. लिखा व् बहुत सारे ठूंठ पर कोई न अंकित नहीं है उक्त अवैध कटाई एक ही समय अवधि की है, परन्तु अपने आपको विभागीय की लापरवाही की कार्यवाही से बचने के लिये विभाग से छूपाया जा रहा है, जबकि मौके पर बहुत अधिक मात्रा में नुकसान है तथा उधर बीट अन्धारझिरी भाग – 2 के कक्ष क्र.- 178 के पूर्व लिमडी वाट नदी पर में N 22°2737.88″ E 74%956.74″ रेत माफिया के द्वारा दिन दहाड़े में टेक्टर से अवैध रूप से ले जाया रहा है। सूत्रों के अनुसार बीट नकटी में भी बहुतअधिक मात्रा में अवैध कटाई होना बताया जा रहा है जिसका कटाई इतनी अधिक मात्रा में अवैध नुकसानी पाये जाने केबावजूद भी विभाग के जवाबदेह कर्मचारियों के द्वारा अपने आपको लापरवाही की कार्यवाही से बचने के लिये विभाग कोगुमराह या छुपाया जा रहा।

पटेल ने वन विभाग से पूछे प्रश्न

पटेल ने वन विभाग से प्रश्न पूछते हुवे कहा की बीट कसुम्बा के कक्ष क्र.182 में सागीन के वृक्ष 10 कटे ठूंठ में से – 02 2ूट पर numerical सिस्टम में न. लिखा हआ है, जो कि जिम्मेदार कर्मचारी के संज्ञान में होकर विभाग की कार्यवाही प्रतीत होती है तथा मागौन के 10 वृुक्ष काटने के उठ ताजे वहरे भरे होकर एक ही समय अवधि में घटना घटित होना पाया गया परन्तु इस स्थिति में जवाबदार कर्मचारी से प्रथ है कि एक ही समय अवधि में पटना पटित होने के बावजूद भी 0 में से 02 टूठ पर नाममात्र की कार्यवाही करते हु्व शेष 4, पुर कार्यवाही क्यों नहीं की गई, सागीन के 10 ंठ में से 02 ठूठ पर विभाग की कार्यवाही प्रतीत होने पर प्रकरण में जस माल की हालत (हरे व् ताजा ) व्मियाद (अवधि ) ,गोलाई से मौके से जस ठूंठ की हालत (हरे व् ताजा ) व् मियाद (अवधि ) गोलाई से मिलान हो रहा हैक्या जम माल बताने का कप् करें उक्त घटना आज से 10-15 दिन पूर्व की होकर एक ही समय अवधि में घटना घटित होने के जीपीएम सहित फोटोग्राफ है वावजूद भी शेष ठूरंठ की कार्यवाही नहीं करना, जिसका कारण कर्मचारी के संरक्षण से ही कटाई होना है या कर्मचारी अपने कार्य के प्रति लापरवाही होना या अपने कार्य के दायित्व के प्रति अन्पस्थित रहना प्रतीत होता है।

वीट कोठार मोहड़ा व कनेरा में अपराध घटना घटित होने की सुचना व अपराध संज्ञान में होने पर तत्तकाल विभाग की आवश्यक कार्यवाही के बाद 24 घंटे के अंदर प्रकरण दर्ज होना वाहिये, परन्तु आपने कार्यवाही नहीं करते हवे अपराधियां से सांठगांठ करने के उपरात नाममात्र प्रकरण दर्ज किया गया जो कि वन एवं पर्यावरण के साथ घोर अन्याय हआ,
बीट कनेरा में एक ही समय अवधि में घटना घटित होने के बावजूद भी सैकड़ो में, से कुछ ही ठठ पर नाममात्र की कार्यवाही करते हुवे शेष पर कार्यवाही क्यों नहीं की गई है ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *