जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
चौकी हेलपाड़ावा थाना चैनपुर पर अवैध गौवंश परिवहन करने पर किया प्रकरण पंजीबद्ध,
पुलिस ने कार्यवाही में 02 पिकअप वाहनों में क्रूरतापूर्वक परिवहन किए जा रहे कुल 13 गौवंश को कराया मुक्त,
अवैध गौवंश परिवहन में प्रयुक्त 02 पिकअप वाहन कीमत लगभग 20,00,000/- रुपये को भी पुलिस ने किया जप्त।
खरगोन।पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग तथा उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के आदेशानुसार अवैध गौवंश तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशो के परिपालन मे खरगोन पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन के द्वारा जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियो को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है । इसी तारतम्य में चौकी हेलपाड़ावा थाना चैनपुर पर अवैध गौवंश तस्करों के विरूद्व कार्यवाही की गई।
दिनांक 18.08.25 को चौकी हेलपाड़ावा थाना चैनपुर पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, दो पिकअप वाहन क्रमांक MP10ZF8790 एवं MH04FU6217 जिसमें क्रूरतापूर्वक अवैध गौवंश है, थोड़ी देर के बाद चित्तोडगढ-भुसावल हाईवे ग्राम हेलापडावा से होकर निकलने वाली है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर चित्तोडगढ-भुसावल हाईवे ग्राम हेलापडावा के लिए रवाना किया गया । मौके पर पहुँच कर वहां से गुजरने वाले वाहनों पर नजर रखी गयी मुखबिर के बताए अनुसार पिकअप वाहन का इंतजार किया गया ।
थोड़ी देर के बाद पुलिस टीम को मुखबिर के बताए अनुसार पिकअप वाहन MP10ZF8790 एवं MH04FU6217 आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया ।पुलिस को देख दोनों पिकअप वाहन चालक मौके पर दोनों वाहन छोड़ कर भाग निकले ।
पुलिस टीम के द्वारा पिकअप वाहन को चेक करने पर वाहन क्रमांक MP10ZF8790 में क्रूरतापूर्वक 07 गौवंश एवं पिकअप वाहन क्रमांक MH04FU6217 में क्रूरतापूर्वक 06 गौवंश भरे हुए थे ।
पुलिस के द्वारा पिकअप वाहन चालकों के विरुद्ध पृथक-पृथक अपराध क्रमांक 294/25 एवं अपराध क्रमांक 295/25 धारा 4,6,9 म.प्र.गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम तथा 11(1)(घ) पशु क्रुरता निवारण अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
जप्तशुदा मशरुका
- कुल 13 गौवंश कीमत लगभग 1,95,000/- रुपये
- अवैध गौवंश परिवहन मे प्रयुक्त 02 पिकअप वाहन कीमत लगभग 20,00,000/- रुपये
उक्त की गई कार्यवाही मे एसडीओपी भीकनगांव राकेश आर्य के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी चैनपुर गहलोद सेमलिया, चौकी प्रभारी हेलापड़ावा उनि रमेश गहलोद, सउनि चंद्रकांत महाजन, आर धर्मेन्द्र यादव,आर राहुल व थाना चैनपुर तथा चौकी के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।






