बिलाल खत्री
अलीराजपुर जिले के बड़ी खट्टाली में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस जामा मस्जिद चौक पर ध्वजारोहण किया इस अवसर पर बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने देश के वीर सपूतों और आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। स्वतंत्रता दिवस पर स्थानीय जामा मस्जिद चौक पर मुस्लिम समाज के युवा एवं बुजुर्गों ने काफी उत्साह पूर्व ध्वजारोहण किया। आजादी के तरानो की गूंज साथ राष्ट्र की आन-बान शान तिरंगा पूरे सम्मान के साथ लहराया।ध्वजारोहण ग्राम के मुस्लिम समाज के वरिष्ठ हाजी खलील खत्री ने किया। इस अवसर पर मुस्लिम पंच के सदर इस्माइल खत्री एव मुस्लिम समाज के वरिष्ठ हाजी अहमद नरु खत्री,हाजी मुबारक खत्री, हाजी अनवर खत्री ,हाजी इक़बाल खत्री, बसीर चाचा, गफ्फार खत्री, असलम खत्री, कय्यूम खत्री, सलीम बाबा, शोएब खान, ग्राम के पटेल रामसिंह भाई, पूर्व सरपंच भावसिंह भाई डुडवे,सहित मुस्लिम समाज के समाज जन उपस्थित थे।उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एव छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सभी छात्र-छात्राओं को मस्जिद चौक पर मिठाई के पैकेट वितरण किया।
ग्राम पंचायत पर ग्राम के सरपंच चैनसिंह डवर उपसरपंच शुभम मेहता एव पंच ग्रमीण छात्र- छात्राओं की उपस्थिति में तिरंगा लहराया
सरपंच चैनसिंह डावर ने कार्यक्रम में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज 15 अगस्त को उन सैकड़ो स्वतंत्रता सेनानियों के यादों में जिन्होंने हमारे भारत देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलवाई ,और साथ में उन्होंने यह भी बताया है कि हमारे पूर्वजों ने हमें आजादी दिलाई है लेकिन आज की जिम्मेदारी हमारी है, आज हमें इस आजाद भारत को और भी ज्यादा सुरक्षित, सुंदर और शिक्षित बनाना है। तो आओ आज हम सभी मिलकर इस तिरंगे को सलामी देते हैं
पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी ने तिरंगा लहराया।






