धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी विगत दिनों 15 वर्ष की नाबालिक बालिका ने अपने परिजनों के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कुक्षी में एक जगह खड़ी थी वहां पर मोटरसाइकिल पर दो लड़के आए जिनको वह चेहरे से जानती थी, उनसे उसने लिफ्ट मांगी, लड़कों ने बालिका को गाड़ी पर बैठकर एक कमरे में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया, इस पर से थाना कुक्षी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया गया था ,इस प्रकरण को dig/एसपी श्री मनोज कुमार सिंह साहब ने काफी गंभीरता से लिया था और आरोपियों की जल्दी गिरफ्तार के निर्देश दिए थे जो टीम ने लगातार प्रयास किया और दो नाबालिक आरोपियों की पहचान कर उनको गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय धार पेश किया , जहां से दोनों को किशोर जेल में भेज दिया गया है






